IND vs NZ Final: भारत पर हार का खतरा! ICC टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन
Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा. इससे पहले यहां जानिए ICC टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का कैसा प्रदर्शन रहा है.

Team India Performance In ICC Tournament Final vs Newzealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच खिताबी मैच दुबई में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा है. जहां एक ओर भारतीय टीम ने बिना एक भी मैच गंवाए फाइनल में जगह बनाई है. वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में सिर्फ भारत के खिलाफ मैच हारी है. इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में दो बार आमने-सामने हुए हैं. आइए नजर डालते हैं इन दो मुकाबलों में भारत का कैसा प्रदर्शन रहा था.
भारत और न्यूजीलैंड का WTC और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हुआ है आमना-सामना
भारत और न्यूजीलैंड तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पहला आईसीसी फाइनल चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में खेला गया था. जहां न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को चार विकेटों से हरा दिया था. इस दौरान भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रनों का लक्ष्य का रखा था, जिसे न्यूजीलैंड ने चार गेंद शेष रहते हुए हासिल कर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया था. वहीं दूसरी बार दोनों टीमें 21 साल बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में मिली थीं. जहां न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेटों से हरा दिया था. ऐसे में फाइनल में भारतीय टीम पर काफी दबाव रहेगा.
वरुण चक्रवर्ती पर होंगी सभी की निगाहें
2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज में एक बार भिड़ चुकी हैं. जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 249 रन बना पाई थी. इस दौरान टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 42 रन देकर पांच विकेट लिए थे. जिस वजह से भारतीय टीम यह मैच 50 रन से जीतने में कामयाब रही थी. ऐसे में फाइनल पर एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबकी नजर उन्हीं के प्रदर्शन पर होगी.
यह भी पढ़ें-
Team India New Captain: रोहित के बाद कौन होगा भारत का नया कप्तान? लिस्ट में टॉप पर है ये खिलाड़ी












