एक्सप्लोरर

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले 542 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर ने लिया संन्यास, सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा

Dharamsala Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पांचवां टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा. इस टेस्ट से पहले भारतीय स्पिनर ने संन्यास का एलान कर दिया है.

Shahbaz Nadeem: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मुकाबला 07 मार्च, गुरुवार से धर्मशाला में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय स्पिनर शाहबाज नदीम ने संन्यास का एलान कर दिया है. उन्होंने भारत में खेले जाने वाले सभी फॉर्मेट के क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. शाहबाज ने भारत के लिए 2 टेस्ट खेले, लेकिन इसके बाद वह भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके. 

नदीम झारखंड के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते थे. उन्होंने इस रणजी सीज़न (2022-23) राजस्थान के खिलाफ अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला और फिर भारतीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. नदीम ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 542 विकेट चटकाए हैं. वहीं अब नदीम दुनियाभर में होने वाली तमाम टी20 लीग्स खेलने की तरफ देख रहे हैं. 

34 वर्षीय नदीम ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से बात करते हुए कहा, "मैं लंबे वक़्त से इस फैसले के बारे में सोच रहा था और अब मैंने तीनों फॉर्मेट से रिटायर होने का फैसला कर लिया है. मुझे हमेशा लगता है कि अगर आपके पास कुछ प्रेरणा (भारत के लिए खेलने के लिए) है, तो आपको खुद को अच्छा परफॉर्म करने के लिए पुश करते रहना चाहिए. हालांकि, अब मैं जानता हूं कि मुझे भारतीय टीम में मौका नहीं मिल सकता और इसलिए, यह बेहतर है कि मैं युवा खिलाड़ियों को मौका दूं. मैं दुनिया में होने वाली टी20 लीग्स खेलने की प्लानिंग भी कर रहा हूं."

भारत के लिए खेले 2 टेस्ट 

बता दें कि शाहबाज ने भारत के लिए 2019 से 2021 के बीच 2 टेस्ट खेले, जिनकी 4 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 34.12 की औसत से 8 विकेट झटके, जिसमें उनका मैच बेस्ट 4/40 का रहा. उन्होंने अक्टूबर, 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए मुकाबले के ज़रिए टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने दूसरा और आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी, 2021 में चेन्नई में खेला. 

फर्स्ट क्लास में झटके 542 विकेट 

झारखंड के लिए खेलने वाले नदीम ने करियर में कुल 140 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने बॉलिंग करते हुए 28.86 की औसत से 542 विकेट झटके. इस दौरान उनका इनिंग बेस्ट 7/45 का रहा. इसके अलावा 191 पारियों में बैटिंग करते हुए नदीम ने 15.29 की औसत से 2784 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले.   

 

ये भी पढ़ें...

WPL 2024: शबनीम इस्माइल बनीं महिला क्रिकेट की 'शोएब अख्तर', फेंक दी इतिहास की सबसे तेज़ गेंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget