एक्सप्लोरर

IPL 2018: दो नए बदलाव की तैयारी में बोर्ड, दर्शक और प्लेयर हो जाएंगे खुश

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. 10 साल के पहले चरण के बाद अब आईपीएल नए सीजन की तैयारी में है

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. 10 साल के पहले चरण के बाद अब आईपीएल नए सीजन की तैयारी में है और नए सीजन से पहले बहुत कुछ बदलने वाला है एक तरफ जहां सभी खिलाड़ी ऑक्शन के लिए जाएंगे (रिटेन पॉलिसी पर अभी सहमति नहीं) वहीं दूसरी तरफ पहले 10 साल तक क्रिकेट के इस महा मनोरंजन को सोनी के चैनलों पर देखते थे अब वो स्टार इंडिया पर दिखाया जाएगा.

बदलेगा समय

आईपीएल 11 में जिस पहले बदलाव की बात की जा रही है उसका निर्धारण ब्रॉडकास्टर ही कर सकते हैं. बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल के समय में बदलाव के संकेत दिए हैं. अगर ब्रॉडकास्टर बीसीसीआई की बातों से सहमत हो पाया तो अब तक रात 8 बजे से शुरू होने वाले मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पिछले 10 साल में कई बार देखा गया कि रात 8 बजे से शुरू होने वाले मैच खत्म होते-होते 12 बज जाते थे ,जिससे स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों के साथ घर में स्कूल-कॉलेज जाने वालों बच्चों को काफी परेशानी होती थी. इस तरह की बदलाव की मांग पहले भी की जा रही थी लेकिन इस बार आईपीएल की तरफ से इसे मान लिया गया है.

शाम सात बजे अगर दूसरा मैच शुरू होता है तो इसका असर दिन के पहले मुकाबले पर होगा और इसलिए अब तक चार बजे से शूरू होने वाले ये मुकाबले नए प्रस्तावित बदलाव के तहत दोपहर तीन बजे से शुरु किया जा सकता है. आईपीए काउंसिल के मीटिंग में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ल ने समय में बदलाव का प्रस्ताव रखा जिसे सभी फ्रेंचाइजी ने मान लिया है. लेकिन बदलाव तभी संभव है जब ब्रॉडकास्टर इस प्रस्ताव को मान ले.

सीजन के बाच में बदले जाएंगे खिलाड़ी

दूसरी तरफ इस बैठक में एक और बड़े बदलाव को सभी फ्रेंचाइजी ने मान लिया है. इस प्रस्ताव के तहत अब आईपीएल मुकाबले के दौरान भी खिलाड़ियों का ट्रांसफर किया जा सकता है. इंग्लिश प्रीमियर लीग की तरह अब आईपीएल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी बदल सकती है. हालांकि इस ट्रांसफर में वही खिलाड़ी आ पाएंगे जो लीग के सात मुकाबले में सिर्फ दो मैच में प्लेइंग इलेवन खेल पाए.

राजीव शुक्ल ने बताया कि पांच दिसंबर को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी और दूसरी बातों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि बीच मुकाबले में खिलाड़ियों के ट्रांसफर को लेकर एक आइडिया आया जिसे सभी फ्रेंचाइजी ने मान लिया. उन्होंने कहा कि इससे उन खिलाड़ियों को फायदा होगा जो अच्छे क्रिकेटर हैं लेकिन किसी भी कारण से प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget