एक्सप्लोरर

रायुडू की जगह रैना टीम में शामिल, आज रोहित के फिटनेस टेस्ट पर सबकी नज़र

आईपीएल में रनों का अंबार लगाने के बावजूद अंबाती रायडू इंग्लैंड दौरे की टीम से बाहर हो गए हैं.

नई दिल्ली/बेंगलुरु: आईपीएल में रनों का अंबार लगाने के बावजूद अंबाती रायडू इंग्लैंड दौरे की टीम से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके स्थान पर सीएसके के ही दूसरे बल्लेबाज़ सुरेश रैना को इंग्लैंड भेजना का फैसला किया है. लेकिन अभी टीम इंडिया के एक बड़े खिलाड़ी का यो-यो टेस्ट होना बाकी है.

जी हां, अपनी निजी व्यस्तताओं के चलते टीम इंडिया ओपनर रोहित शर्मा का यो-यो टेस्ट आज होना है. रोहित यो-यो टेस्ट के लिए आज उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बीसीसीआई से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने की अनुमति ली थी.

बीसीसीआई के महाप्रबंधन(क्रिकेट परिचालन) सबा करीम ने पीटीआई से कहा, ‘‘रोहित ' निजी व्यस्तता की वजह से बीसीसीआई से इसमें शामिल नहीं होने की अनुमति ली थी. ऐसा कोई नियम नहीं है कि सभी खिलाड़ियों को एक ही दिन यो-यो टेस्ट देना हो. वह टेस्ट के लिए आज मौजूद होंगे.’’

इससे पहले अनुभवी सुरेश रैना ने लगभग ढाई साल से भी अधिक समय भारतीय एकदिवसीय टीम में वापसी की. उन्हें यो-यो टेस्ट में नाकाम रहने वाले अंबाती रायुडू की जगह इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है.

रायुडू फिटनेस के इस नये मानदंड में पर्याप्त अंक हासिल करने में नाकाम रहे थे जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. राष्ट्रीय चयनसमिति ने आज उनकी जगह रैना को टीम में रखने का फैसला किया.

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा,‘‘अखिल भारतीय चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिये भारतीय वनडे टीम में अंबाती रायुडू की जगह सुरेश रैना को शामिल किया है. रायुडू के 15 जून को एनसीए बेंगलुरू में फिटनेस परीक्षण में नाकाम करने के बाद यह घोषणा की गयी.’’

रैना ने अपना आखिरी वनडे मैच 25 अक्तूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में खेला था. वह हाल में अच्छी फार्म में चल रहे थे जिससे उन्हें आईपीएल से पहले श्रीलंका में खेली गयी टी 20 त्रिकोणीय श्रृंखला की टीम में चुना गया था. रैना ने अब तक 223 वनडे मैचों में 5568 रन बनाये हैं जिसमें पांच शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं.

ऋषभ पंत आईपीएल में शानदार फार्म मे थे लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक जैसे विकेटकीपर के टीम में होने के कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बीसीसीआई के एक वर्ग को लगता है कि एकदिवसीय में अजिंक्य रहाणे के मामले को मौजूदा टीम प्रबंधन (कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री) ने ठीक से नहीं संभाला.’’

रायुडू का यो-यो टेस्ट में विफल होना अश्चर्यजनक है वह भी तब जब उन्होंने आईपीएल की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 602 रन बनाये. वह इस टेस्ट में 14 अंक ही हासिल कर सके जबकि क्वालीफाई करने के लिए 16.1 अंक चाहिए थे.

इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी. पहला मैच 12 जुलाई को नाटिघंम में खेला जाएगा.

इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन , रोहित शर्मा , केएल राहुल , श्रेयस अय्यर , सुरेश रैना , एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक , युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget