एक्सप्लोरर

Hardik Pandya Divorce: अकेले हार्दिक ही नहीं, इन क्रिकेटर्स का भी हो चुका है तलाक, पूरी तरह तबाह हो गया था जीवन

Hardik Pandya Divorce: हार्दिक पांड्या इन दिनों तलाक की खबरों के कारण चर्चा में हैं. उनसे पहले कई भारतीय क्रिकेटर्स का तलाक हो चुका है.

Hardik Pandya Divorce: पिछले दिनों क्रिकेट जगत में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरों ने सनसनी फैलाई हुई है. हालांकि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने तलाक की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस तलाक के चलते हार्दिक को अपनी संपत्ति का 70 प्रतिशत हिस्सा नताशा को देना पड़ सकता है. खैर हार्दिक ऐसे अकेले क्रिकेटर नहीं हैं, जो तलाक के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. उनसे पहले कई अन्य क्रिकेटरों की शादीशुदा लाइफ तबाह हो चुकी है. तो आइए उन क्रिकेटरों पर नजर डालते हैं जिनके जीवन में तलाक का ग्रहण लग गया था.

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी

शिखर धवन ने कई साल ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी को डेट करने के बाद 2012 में उनसे शादी रचाई थी. आयशा की पहले भी शादी हो चुकी थी और पहली शादी से उनकी 2 बेटियां हैं. वहीं शिखर और आयशा का 10 साल का बेटा है, जिसका नाम जोरावर है. धवन साल 2015 से ही अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे. असल में जब दोनों के बीच दूरियां बढ़नी शुरू हुईं तो धवन ने आरोप लगाए कि आयशा कई साल तक उनके बेटे जोरावर के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहीं और भारत आने से लगातार इंकार करती रहीं. आखिरकार अक्टूबर 2023 में कोर्ट ने धवन की तलाक की अर्जी को मानसिक प्रताड़नाओं के आधार पर मंजूरी दे दी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि आयशा ने ऑस्ट्रेलिया में खरीदी गई 3 संपत्तियों का मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए धवन पर दबाव भी डाला था.

दिनेश कार्तिक और निकिता वंजारा

दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी रचाई थी. अभी उनकी शादी को करीब 5 ही साल हुए थे, तभी खबर सामने आईं कि निकिता का एक अन्य क्रिकेटर मुरली विजय के साथ अफेयर चल रहा है. इसी कारण कार्तिक और निकिता का 2012 में तलाक हो गया था. उस समय पर प्रकाश डालें तो निकिता द्वारा मिले धोखे से कार्तिक बहुत हताश हो गए थे और वो भारतीय क्रिकेट टीम से भी ड्रॉप हो गए थे. निकिता अब भी मुरली विजय के साथ हैं, दूसरी ओर दिनेश कार्तिक ने अगस्त 2015 में भारतीय स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी रचाई थी.

मोहम्मद शमी और हसीन जहां

ये साल 2018 की बात है जब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इन आरोपों के जवाब में शमी का कहना था कि ये सभी आरोप झूठे हैं और यह सब उनकी छवि को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है. शमी और हसीन 2018 से अलग रह रहे हैं और उनके मामले में कानूनी कार्यवाही अब भी चल रही है. मोहम्मद शमी और हसीन जहां की एक बेटी भी है. हसीन जहां ने यहां तक कि शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगाए थे, लेकिन BCCI द्वारा बैठाई गई जांच समिति ने उन्हें क्लीन चिट दी थी.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget