एक्सप्लोरर

आर्थिक तंगी झेल रहे पूर्व क्रिकेटरों की मदद के लिए आया ICA, अजहर ने भी दिया योगदान

लॉकडाउन के कारण देश में कई पूर्व क्रिकेटरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटरों के संगठन आईसीए ने मदद का हाथ बढ़ाया है.

कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं. ऐसे में आर्थिक तंगी झेल रहे कुछ पूर्व क्रिकेटरों की मदद के लिए भारतीय क्रिकेटर एसोसिएशन (आईसीए) आगे आया है. बीसीसीआई से जुड़े पूर्व क्रिकेटरों के इस आधिकारिक संगठन ने मदद का जिम्मा उठाया है और अब तक 24 लाख रुपये तक जुटा लिए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी एक लाख रुपये का योगदान किया है.

पीटीआई के मुताबिक, आईसीए की बैठक में मुश्किल आर्थिक हालातों का सामना कर रहे 30 पूर्व क्रिकेटरों की मदद के लिए आर्थिक सहायता करने का फैसला किया गया था. अजहर के अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंशुमन गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने भी मदद की है. वहीं इस मुहिम में 10 लाख रुपये आईसीए ने अपनी ओर से दान किए हैं.

आईसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने बताया कि बीते शुक्रवार को ही एसोसिएशन ने मदद की अपील की थी और अब तक 24 लाख रुपये जमा हो चुके हैं. उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि कई शीर्ष पूर्व क्रिकेटर, जो अभी इसका हिस्सा नहीं बने हैं, वो भी जल्द ही मुहिम में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि ये मुहिम 16 मई तक चलेगी.

इस एसोसिएशन के साथ 1,750 पूर्व क्रिकेटर रजिस्टर्ड हैं. बीसीसीआई की ओर से एसोसिएशन को फरवरी में ही 2 करोड़ रुपये का डोनेशन मिला था.

आईसीए की शुरुआत जुलाई 2019 में हुई थी. बीसीसीआई ने इसे पूर्व क्रिकेटरों के आधिकारिक संगठन के रूप में स्वीकार्यता दी थी. आईसीए के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर में पूर्व कप्तान कपिल देव, शांता रंगास्वामी और पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

इलाज से पहले डिप्रेशन में चले गए थे भारतीय गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर डिंको सिंह, कहा- 'अब और जीना चाहता हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget