एक्सप्लोरर

टी20 और वनडे सीरीज पहले होने से भारत को इंग्लैंड में होगा फायदा: कोच शास्त्री

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि इस कठिन दौरे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले वनडे सीरीज खेलने से टीम को फायदा होगा.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि इस कठिन दौरे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले वनडे सीरीज खेलने से टीम को फायदा होगा. भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत टी20 से करेगी जिसके बाद वनडे सीरीज और फिर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

शास्त्री ने कहा , ‘‘ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ आज ही मैंने इस मुद्दे पर चर्चा की है कि हम पहला टेस्ट मैच शुरू होने से लगभग एक महीने पहले इंग्लैंड में होंगे. हम एक जुलाई के आस पास से पहला वनडे मैच खेलेंगे पहला टेस्ट मैच एक अगस्त से शुरू होगा. इससे हमें अधिक समय (टेस्ट के लिए तैयारी करने के लिए) मिलेगा.’’

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे की शुरूआत टी20 मैचों से करेगी जो तीन जुलाई को खेले जाएंगे.

शास्त्री के साथ रोहित शर्मा, दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और क्लार्क बोरिया मजूमदार की किताब ‘‘इलेवन गॉड्स एंड ए बिलियन इंडियन्स: द ऑन एंड ऑफ द फील्ड स्टोरी ऑफ क्रिकेट इन इंडिया एंड बियोन्ड’’ के लॉन्च के मौके पर मौजूद थे.

शास्त्री इस बात को लेकर खुश दिखे की साउथ अफ्रीका दौरे की तरह अन्य विदेशी दौरों पर टेस्ट मैच से पहले परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में समय की कमी के मुद्दे को बीसीसीआई और प्रशासकों की समिति (सीओए) ने सुलझा दिया है.

उन्होंने कहा , ‘‘बीसीसीआई और सीओए के प्रति निष्पक्ष रहूं तो ऐसी योजना पहले ही बना ली गयी है. लेकिन ऐसी योजनाओं पर आप को 2019 तक इंतजार करना होगा जब नया भविष्य एफटीपी लागू होगा.’’

इस मौके पर शास्त्री ने कहा कि साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम ने जैसा प्रदर्शन किया उस पर उन्हें फक्र है.

उन्होंने कहा , ‘‘साउथ अफ्रीका दौरे से पहले मैंने साफ तौर पर कहा था कि अगले 15 महीने में इस टीम की रूप रेखा तय होगी. टीम के खिलाड़ियों ने वहां जैसा प्रदर्शन किया, कोच के तौर पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. दौरे पर 21 दिन क्रिकेट खेला गया था (टेस्ट, वनडे और टी 20 मिलाकर) और हर दिन हमारे खिलाड़ियों ने उन्हें टक्कर दी. ’’

साउथ अफ्रीका दौर पर टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा रहे रोहित शर्मा ने कहा कि टीम आगे भी आक्रमक क्रिकेट खेलना जारी रखेगी.

उन्होंने कहा , ‘‘हमने साउथ अफ्रीका में जैसा प्रदर्शन किया वह दिखाता है कि टीम अगले कुछ वर्षों में कैसा खेलेगी, कम से कम विश्व कप तक. हम मैदान में खुलकर खेलना चाहते हैं. हम ने अपनी गल्तियों से सिख ली है और जब साउथ अफ्रीका गए तो उसमें सुधार किया. इसलिए सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget