एक्सप्लोरर

Shubman Gill: '2027 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान...', शुभमन गिल पर पूर्व भारतीय कोच ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Indian Cricket Team: मौजूदा वक़्त में रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं.

Indian Cricket Team Captaincy: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिला था. इस बदलाव के बाद शभुमन गिल (Shubman Gill) के अगला भारतीय कप्तान बनने की चर्चा तेज़ हो गई. रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी. इसी के साथ शुभमन गिल को श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. 

गिल के उपकप्तान बनाए जाने के बाद से ही इस बात की चर्चा तेज़ हो गई कि अब गिल ही रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के अगले कप्तान होंगे. अब गिल की कप्तानी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने भी बात की. 

आर श्रीधर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मेरे लिए शुभमन सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं और मुझे लगता कि वह वनडे और टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा के ट्रेनी होंगे. मुझे यकीन है कि भारत उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद सभी फॉर्मेट के कप्तान के रूप में देखेगा."

जिम्बाब्वे दौरे पर संभाली थी टीम इंडिया की कमान

बता दें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए जिम्बाब्वे का दौरा किया था. इस दौरे पर शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था. भारतीय टीम में ज़्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. यह पहला मौका था कि जब गिल ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी. 

आईपीएल 2024 में भी बने थे कप्तान

शुभमन गिल 2024 में खेले गए आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे. गिल से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात की कमान संभाल रहे थे, लेकिन हार्दिक ने 2024 के आईपीएल से पहले गुजरात का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस का हाथ थाम लिया था. हार्दिक के जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया था. 

 

ये भी पढ़ें...

Vinod Kambli Health: महज 52 बरस की उम्र में चलने-फिरने में मजबूर हैं सचिन के दोस्त विनोद कांबली, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget