एक्सप्लोरर

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत, जानिए क्या है प्लानिंग

यह हार ऑस्ट्रेलिया के लिए एक झटका थी, जो फरवरी 2024 में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद से 13 एकदिवसीय मैचों में अजेय रही थी.

दूसरे मैच में रिकॉर्ड जीत से उत्साहित भारतीय महिला टीम शनिवार को यहां तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे श्रृंखला जीतकर विश्व कप से पहले अपनी उम्मीदों को पंख लगाने की कोशिश करेगी.

भारतीय महिला टीम अभी तक द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाई है और अगर वह यहां जीत हासिल करने में सफल रहती है तो इससे उसका 30 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

ऑस्ट्रेलिया को हराना हालांकि इतना आसान काम नहीं है और अगर भारत को इतिहास रचना है तो उसे खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

पहले मैच में बुरी तरह हारने के बाद हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे मैच में 102 रन से जीत हासिल की, जो रनों के लिहाज़ से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार थी. यह भारत की भी ऑस्ट्रेलिया पर 12 मैचों में पहली जीत थी.

भारतीय टीम की कुछ कमजोरियां भी हालांकि इनमें उजागर हुई. इसमें खराब फील्डिंग भी शामिल है. दूसरे मैच में उन्होंने छह कैच छोड़े और इस तरह से भारतीय टीम दो मैच में 10 कैच छोड़ चुकी है. इनमें से अधिकतर कैच बहुत आसान थे.

भारतीय टीम के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है जो चिंता का विषय है. दूसरे मैच में हालांकि गेंदबाजों ने अच्छे मौके बनाए जो टीम के लिए सकारात्मक पहलू है.

स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और तेज गेंदबाजी ने उनकी जोड़ीदार क्रांति गौड़ ने ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया, जबकि स्पिनरों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा.

तेज गेंदबाजी में तीसरे विकल्प के रूप में अरुंधति रेड्डी को शामिल करना भी भारत के लिए अच्छा रहा, लेकिन मेज़बान टीम के एक बार फिर अलग संयोजन के साथ उतरने की उम्मीद है.

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘‘इस श्रृंखला में हम हर किसी को मौका देना चाहते हैं. हम कुछ नए संयोजन आजमाने पर ध्यान दे रहे हैं.’’

बल्लेबाजी में भारत का प्रदर्शन दोनों मैच में अच्छा रहा. विशेषकर सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने दोनों मैचों में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं.

मंधाना ने पिछले मैच में शतक जमाया था और टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. अब हरमनप्रीत, हरलीन देओल और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा विशेष कर तब जबकि जेमिमा रोड्रिग्स वायरल संक्रमण के कारण बाहर हो गई हैं.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया वापसी के लिए बेताब होगा. उसकी कप्तान एलिसा हीली ने स्वीकार किया कि दूसरे वनडे में उनकी टीम खेल के हर विभाग में नाकाम रही. आठ बार की विश्व चैंपियन टीम अपनी कमियों को दूर करने के साथ-साथ भारत की भीषण गर्मी से सामंजस्य बिठाने के लिए भी उत्सुक होगी.

यह हार ऑस्ट्रेलिया के लिए एक झटका थी, जो फरवरी 2024 में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद से 13 एकदिवसीय मैचों में अजेय रही थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप से पहले अपने विजय अभियान पर लौटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और इसलिए भारतीय टीम को बेहद सतर्क होकर खेलना होगा.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), उमा छेत्री, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्राथ, डार्सी ब्राउन, निकोल फाल्टम, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, चार्ली नॉट, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

मैच शुरू: दोपहर 1:30 बजे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget