एक्सप्लोरर

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा


भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा

सौजन्य: ICC (TWITTER)

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार देर रात खेला गया पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश होने के कारण खेलने लायक स्थिति न बनती देख अंपयारों ने मैच रद्द करने का फैसला किया.


क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में जिस समय बारिश शुरू हुई उस समय भारत बल्लेबाजी कर रहा था. उसने 39.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर 199 रन बना लिए थे. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 9 और कप्तान विराट कोहली 32 रन बनाकर मैदान पर मौजूद थे.


इसके बाद दो बार मैच शुरू होने के हालात बनें, लेकिन बारिश ने कुछ देर रुकने के बाद अपनी मौजूदगी फिर दर्ज कराई जो मैच के रद्द होने का कारण बनीं. एक समय मैच घटाकर 26 ओवर का कर दिया गया था और वेस्टइंडीज को 194 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन मैच शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गई. इसके बाद एक बार और मैच शुरू होने की स्थिति बनी, लेकिन बारिश ने ऐसा नहीं होने दिया. 


भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा

सौजन्य: (twitter)

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. शिखर धवन (87) और अजिंक्य रहाणे (62) ने भारत को धीमी लेकिन अच्छी शुरूआत दी. विंडीज के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि बांधे रखा और खुलकर नहीं खेलने दिया. शिखर और रहाणे की सलामी जोड़ी ने 25 ओवरों में 132 रन बनाए. इन दोनों ने बेहद धीमी शुरुआत की, लेकिन एक बार विकेट पर जमने के बाद अच्छे शॉट खेले. इस जोड़ी ने 5.28 की औसत से रन जोड़े. 


रहाणे के रूप में मेहमान टीम का पहला विकेट गिरा. अल्जारी जोसेफ की धीमी गेंद को रहाणे समझ नहीं पाए और गेंद ने हवा से होकर कप्तान जेसन होल्डर के हाथों का सफर तय किया. उन्होंने अपनी पारी में 78 गेंदें खेली और आठ चौके लगाए.


लेग स्पिनर देवेंद्र बिशु ने धवन की पारी का अंत किया. धवन 168 के कुल स्कोर पर एलबीडब्ल्यू करार दे दिए गए. उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के लगाए. युवराज सिंह 10 गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे. विंडीज की तरफ से होल्डर, जोसेफ और बिशू ने एक-एक विकेट लिया. 


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
IND vs AFG Test Day 2 Live Score: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदिकुल्लाह को किया क्लीन बोल्ड
Live: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदिकुल्लाह को किया क्लीन बोल्ड
India 1st Innings Highlights: भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
India T20I Squad: शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली T20 टीम में जगह, सामने आई वजह
शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली T20 टीम में जगह, सामने आई वजह

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget