एक्सप्लोरर

India vs West Indies TOSS Report: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी, भुवी-बुमराह की वापसी

गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है.

गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया अधिक मजबूती के साथ वापसी कर रही है. टीम के प्रमुख गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार आज प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे हैं. जबकि युवा गेंदबाज़ खलील अहमद को कप्तान कोहली ने एक बार फिर से मौका दिया है.

इन तीनों के स्थान पर उमेश यादव, मोहम्मद शमी और रविन्द्र जडेजा को टीम से बाहर रखा गया है.

वहीं वेस्टइंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस हारकर एक बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने पिछले मैच में खेलने वाले देवेन्द्र बिशू को बाहर कर फेबियन एलन का डेब्यू करवाने का फैसला किया है.

विराट कोहली ने टॉस जीतकर कहा, 'पिच अच्छी और हार्ड नज़र आ रही है. जिस पर थोड़ी घास भी हैं. शाम के समय में गेंद और बेहतर तरीके से बल्ले पर आएगी. इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करेंगे.

बल्लेबाज़ी में है परेशानी:
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला पिछले दोनों मैचों में रूठा रहा है. रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली का बल्ला पूरे फॉर्म में है.

धवन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऋषभ पंत को अभी तक ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन उनकी प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है.

भुवनेश्वर, बुमराह और खलील संभालेंगे गेंदबाज़ी का जिम्मा:
मोहम्मद शमी को बाकी के तीन मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है. बुमराह और भुवनेश्वर की वापसी के साथ आज पूरा दारोमदार उन पर ही है. वहीं युवा खलील भी इनका साथ देते नज़र आएंगे.

कुलदीप-चहल कसेगा शिकंजा:
स्पिन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव पर आज विरोधी बल्लेबाज़ों को रोकने का दोरमदार होगा. क्योंकि रविन्द्र जडेजा को टीम से बाहर रखा गया है.

टीमें:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रिषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह.

वेस्टइंडीज़: केरोन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप, मार्लोन सैमुएल्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमेन पॉवेल, जेसन होल्डर, फबरायन एलेन, एशले नर्स, कीमार रोच, ओबेड मैक्कॉय.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget