एक्सप्लोरर

IND vs WI 3rd ODI: Team India में Shikhar Dhawan की वापसी, क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी 'रोहित ब्रिगेड'

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत की नजरें 'क्लीन स्वीप' पर होंगी. इसके साथ ही ओपनर शिखर धवन की टीम में वापसी भी हो सकती है.

India vs West Indies 3rd ODI Playing XI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत की नजरें 'क्लीन स्वीप' पर होंगी. इसके साथ ही ओपनर शिखर धवन की टीम में वापसी भी हो सकती है. पहले दो मैचों में भारत ने आसान जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज धवन समेत चार खिलाड़ी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब धवन के लौटने के बाद विजयी टीम संयोजन में बदलाव किया जा सकता है. उनकी गैर मौजूदगी में पहले मैच में ईशान किशन ने और दूसरे में ऋषभ पंत ने पारी का आगाज किया.

दूसरे मैच में 44 रन से मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि धवन आखिरी मैच खेलेंगे. उन्होंने कहा था, ‘‘शिखर अगला मैच खेलेगा. बात हमेशा नतीजे की नहीं होती. उसे मैदान पर समय बिताने की जरूरत है.’’

इसके मायने है कि उपकप्तान के एल राहुल फिर मध्यक्रम में विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करेंगे. दूसरे मैच में नौ विकेट पर 237 रन ही बना सकी भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने पर बड़ा स्कोर बनाना होगा.

रोहित पिछले मैच में नहीं चल सके लेकिन वह और धवन लय में होने पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं. पंत और सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम में उतरेंगे. सूर्यकुमार ने पिछले मैच में 64 रन बनाकर अपनी जगह सुरक्षित रखी है. धवन के लिये हरफनमौला दीपक हुड्डा को जगह बनानी होगी.

यह देखना होगा कि चयन के लिये उपलब्ध श्रेयस अय्यर अंतिम एकादश में होते हैं या नहीं. भारतीय गेंदबाजों ने पहले दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज को 176 और 193 रन पर रोक दिया. अब श्रृंखला जीतने के बाद टीम प्रबंधन कुछ बदलाव करके नये खिलाड़ियों को मौका दे सकता है.

बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव चोट से उबरने के बाद वापसी को बेताब हैं. उन्हें या लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को उतारा जा सकता है. ऐसा होने पर युजवेंद्र चहल या वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो सकते हैं. इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान भी मौका मिलने के इंतजार में है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट लिये और शार्दुल ठाकुर ने भी अच्छी गेंदबाजी की लिहाजा उन्हें बाहर करने की उम्मीद कम है. आवेश के खेलने पर मोहम्मद सिराज को बाहर रहना होगा.

दूसरी ओर वेस्टइंडीज प्रतिष्ठा बचाने के लिये खेलेगी. पिछले 17 मैचों में वह 11वीं बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी. कप्तान कीरोन पोलार्ड और हरफनमौला जैसन होल्डर को जिम्मेदारी से खेलना होगा. शाई होप, ब्रेंडन किंग और निकोलस पूरन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. तेज गेंदबाजों ने दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन स्पिनरों की भूमिका अहम रहेगी.

यह भी पढ़ें : Watch: कैच लेने के बाद मैदान पर दिखा Virat Kohli का स्टाइलिश डांस, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget