एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd Test: शुरुआती झटकों के बाद रोस्टन चेज और कप्तान जेसन होल्डर ने संभाली पारी

भारतीय गेंदबाजों ने 113 रन पर वेस्टइंडीज के आधे बल्लेबाज पवेलियन भेज दिए थे लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज ने वापसी की.

हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन दो सेशन तक भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा लेकिन इसके बाद रोस्टन चेज़ और कप्तान जेसन होल्डर ने सातवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला.

वेस्टइंडीज ने पहले दिन स्टंप्स तक सात विकेट पर 295 रन बना लिए हैं. चेज (नाबाद 98) अपने चौथे टेस्ट शतक से केवल दो रन दूर हैं. उन्होंने अब तक 174 गेंदें खेलकर सात चौके और एक छक्का लगाया है. होल्डर दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उमेश यादव की गेंद को लेग साइड पर खेलने के प्रयास में उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच दिया. उनके आउट होने के बाद देवेंद्र बिशू (नाबाद दो) ने चेज के साथ मिलकर दिन के आखिरी पांच ओवरों में गेंदबाजों का डटकर सामना किया.

पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने कुल 95 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 70.2 ओवर सिर्फ स्पिनरों के रहे. डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर सिर्फ 10 गेंद फेंके सके और चोटिल होकर मैदान से वापस चले गए.

सम्मानजनक स्कोर की ओर वेस्टइंडीज
113 रनों पर आधे विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी की जिसमें चेज और होल्डर का अहम योगदान रहा. दूसरे दिन टीम 300 का आंकड़ा पार कर एक सम्मानजनकर स्कोर करने मैदान पर उतरेगी.

बायें हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप फिर से वेस्टइंडीज के लिए परेशानी का सबब बने. बल्लेबाज अधिकतर अवसरों पर उनकी गेंदों को समझने में नाकाम रहे जबकि उमेश ने पुरानी गेंद से प्रभावशाली गेंदबाजी की.

चेज ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा टेस्ट अर्द्धशतक जमाया जबकि चोटिल होने के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाने वाले होल्डर ने वापसी पर अपने बल्लेबाजी के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया. इन दोनों ने तीसरी बार सातवें विकेट के लिये शतकीय साझेदारी निभायी जो कि रिकॉर्ड है. इनके अलावा अन्य बल्लेबाजों के पास बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर खेलने के लिये भी न तो तकनीक दिखी और ना ही धैर्य.

भारतीय गेंदबाजों ने टॉप-ऑर्डर को तहस नहस किया
होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद रविचंद्रन अश्विन (49 रन देकर एक विकेट) और कुलदीप ने वेस्टइंडीज का शीर्ष क्रम झकझोरा जबकि लंच से ठीक पहले उमेश यादव ने शाई होप (36) को आउट करके पहले सेशन में भारत का पलड़ा भारी रखा.

राजकोट में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 83 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज पावेल अश्विन की गेंद पर लॉफ्टेड ड्राइव करने के प्रयास में कवर में रविंद्र जडेजा को कैच थमाया.

पावेल के साथी सलामी बल्लेबाज ब्रेथवेट पहले टेस्ट की तुलना में थोड़ा टिककर खेले लेकिन रन नहीं बना पाने के कारण उन पर दबाव बन गया. वह कुलदीप की अंदर आती गेंदों के सामने काफी परेशान दिख रहे थे. इसी तरह की एक गेंद को वह नहीं समझ पाये और LBW हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 68 गेंदें खेली.

होप और शिमरोन हेटमेयर ने तीसरे विकेट के लिये 34 रन जोड़े. लंच से पहले आखिरी ओवर में हालांकि उमेश ने होप को LBW करके वेस्टइंडीज को करारा झटका दिया.

लंच के बाद हेटमेयर (12) ने कुलदीप की गुगली को नहीं खेलना चाहा लेकिन वह विकेट के आगे उनके पैड से टकरा गयी और LBW आउट हो गए. सुनील एबंरीस (18) ने इस चाइनामैन गेंदबाज की गेंद पर ही ढीला शॉट खेलकर विकेट गंवाया.

चेज और शेन डोरिच (30) ने छठे विकेट के लिये 69 रन जोड़े. उमेश ने इसके बाद गेंद संभाली और डोरिच को LBW किया. अंपायर ने पहले बल्लेबाज को आउट नहीं दिया था लेकिन कप्तान विराट कोहली का डीआरएस लेने का फैसला सही साबित हुआ.

भारत की ओर से जहां कुलदीप यादव और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट झटके तो अश्विन को एक सफलता मिली.

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget