एक्सप्लोरर

INDvsWI: टीम इंडिया और जीत के बीच आफत की बारिश, जीत से 6 विकेट दूर भारत

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर जारी बारिश से बाधित दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भोजनकाल तक वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 48 रन देकर चार विकेट चटका लिए हैं.

INDvsWI: टीम इंडिया और जीत के बीच आफत की बारिश, जीत से 6 विकेट दूर भारत

किंग्स्टन: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर जारी बारिश से बाधित दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भोजनकाल तक वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 48 रन देकर चार विकेट चटका लिए हैं. बारिश के कारण दिन का खेल एक घंटा 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और कई बार बाधित रहा.


बारिश से बाधित मैच में भोजनकाल का समय करीब एक घंटा आगे खिसकाया गया.


वेस्टइंडीज दूसरी पारी में अभी भी 256 रन से पीछे है. दूसरी पारी में कैरेबियाई टीम के लिए क्रेग बैथवेट (23) और डारेन ब्रावो (20) ही कुछ देर संघर्ष कर सके.


भारत के लिए मोहम्मद समी ने ब्रावो और मार्लन सैमुअल्स के विकेट चटकाए, जबकि अमित मिश्रा ने ब्रैथवेट और इशांत शर्मा ने राजेंद्र चंद्रिका (1) को चलता किया.


वेस्टइंडीज पहली पारी में मात्र 196 रन बना सकी थी, जिसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन नौ विकेट पर 500 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की.


भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (158) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 108) ने शतकीय पारियां खेलीं.


चेतेश्वर पुजारा (46), कप्तान विराट कोहली (44) और रिद्धिमान साहा (47) ने भी अहम योगदान दिए.


चार मैचों की श्रृंखला में भारत पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है और इस मैच में जीत हासिल करने के लिए उसे अभी भी वेस्टइंडीज के छह विकेटों की दरकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget