एक्सप्लोरर

श्रीलंका ने भारत को हराकर रचा इतिहास, पहली बार जीता एशिया कप टूर्नामेंट

India vs Sri Lanka Live Updates: आज और भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2024 का फाइनल खेला जाएगा. इस मैच से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Key Events
India vs Sri Lanka Womens Asia Cup final 2024 score Live updates IND vs SL commentary Dambulla Haramnpreet Kaur श्रीलंका ने भारत को हराकर रचा इतिहास, पहली बार जीता एशिया कप टूर्नामेंट
भारत बनाम श्रीलंका
Source : PTI and SL

Background

India vs Sri Lanka Live: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 28 जुलाई, रविवार को महिला एशिया कप 2024 का फाइनल खेला जाएगा. दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगी. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी. अब तक महिला एशिया कप के 7 खिताब जीत चुकी टीम इंडिया इस बार आठवें खिताब की तरफ देखना चाहेगी. वहीं दूसरी तरफ मौजूद श्रीलंका ने एक बार भी खिताब नहीं जीता है. 

बता दें कि इस बार टूर्नामेंट का 9वां संस्करण खेला जा रहा है. अब तक हो चुके 8 संस्करण में टीम इंडिया ने 7 बार खिताब जीता है, बाकी एक बार बांग्लादेश चैंपियन बनी है. अब तक खेले गए सभी 8 एशिया कप में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है. 

महिला एशिया कप में अब तक भारत और श्रीलंका के बीच कुल 5 फाइनल मैच खेले जा चुके हैं. खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने हर बार जीत हासिल की है. इससे पहले 2022 में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में भी भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं, जहां टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की थी. 

लीग स्टेज में अच्छा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन

लीग स्टेज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई. लीग स्टेज में टीम इंडिया ने तीन मैच खेले और तीनों में ही जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पहला मुकाबला पाकिस्तान को 7 विकेट से, दूसरा यूएई को 78 रनों से और तीसरा नेपाल को 82 रनों से हराया था. फिर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की. 

दूसरी तरफ श्रीलंका ने भी लीग स्टेज में तीनों मैच जीते. श्रीलंका ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से, दूसरे में मलेशिया को 144 रनों से और तीसरे में थाईलैंड को 10 विकेट से हराया था. फिर श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 3 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में कदम रखा था. 

18:23 PM (IST)  •  28 Jul 2024

IND-W vs SL-W Final Live: श्रीलंका ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

श्रीलंका को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य मिला था. श्रीलंका के लिए हर्षिता समरविक्रमा और कप्तान चमारी अट्टापटू ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हर्षिता समरविक्रमा 51 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद लौटी.

वहीं, श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापटू ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाए. श्रीलंका ने 166 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया. इस तरह श्रीलंका ने पहली बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की. एशिया कप की बात करें तो अब तक भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार टाइटल जीता है. इसके अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका ने 1-1 बार ट्रॉफी जीती है.

18:14 PM (IST)  •  28 Jul 2024

IND-W vs SL-W Final Live: श्रीलंका ने पहली बार जीता एशिया कप टाइटल

एशिया कप 2024 फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया है. इस तरह श्रीलंका ने पहली बार एशिया कप जीत लिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget