एक्सप्लोरर

IND vs SL: टीम इंडिया लखनऊ टी20 में इन खिलाड़ियों को दे सकती है मौका, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज ओपनिंग कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के दावेदारों की संख्या बढ़ने के कारण भारत गुरुवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज में विभिन्न विकल्पों को आजमाने से परहेज नहीं करेगा. टीम इंडिया इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका देगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारतीय टीम श्रीलंका को भी कड़ा सबक सिखाने की कोशिश करेगी और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को ऐसा करने का दावेदार भी माना जा रहा है. लेकिन क्लीन स्वीप करने की इच्छा के बावजूद टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप से पहले अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जितना संभव हो सके, मौके देने की कोशिश करेगा.

विराट कोहली, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे स्थापित खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में आगामी तीन मैचों में निश्चित तौर पर इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलेंगे. कोहली की अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर को अधिक ओवर खेलने और बड़ा स्कोर बनाकर मध्यक्रम में अपनी जगह पक्की करने का अवसर मिलेगा. कोहली की वापसी के बाद उनका नंबर तीन पर खेलना तय है.

गायकवाड़ और अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं चल पाये थे और वे श्रीलंका के खिलाफ इसकी भरपायी करना चाहेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ वेंकटेश अय्यर ने ‘फिनिशर’ की भूमिका अच्छी तरह से निभायी थी. यदि वह अपनी गेंदबाजी में थोड़ा सुधार कर लें तो भारत के पास विश्व कप के लिये एक अदद ऑलराउंडर होगा. सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से वेंकटेश की जिम्मेदारी बढ़ गयी है. संजू सैमसन को भी टीम में लिया गया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन उन्हें अंतिम एकादश में कहां फिट करता है.

स्पिनर रवि बिश्नोई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभाव छोड़ा था. तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय आक्रमण मजबूत हुआ है. भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर वह मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.

कोच राहुल द्रविड़ ने हाल में कहा था कि उनके और रोहित के सामने विश्व कप के लिये टीम संयोजन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट तस्वीर है. द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे और रोहित तथा चयनकर्ताओं और प्रबंधन के बीच इसको (टीम संयोजन) लेकर स्पष्ट तस्वीर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इसका कोई तय फार्मूला है लेकिन हम (टी20 विश्व कप के लिये) संयोजन और संतुलन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं. हम इसी के इर्द गिर्द टीम को तैयार कर रहे हैं और खिलाड़ियों के कार्यभार को संतुलित कर रहे हैं. ’’

जहां तक श्रीलंका का सवाल है तो उसे हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था. उसके बल्लेबाज किसी भी मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. कप्तान दासुन शनाका को उम्मीद रहेगी कि भारतीय पिचों पर अनुकूल परिस्थितियों में उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे. गेंदबाजी विभाग में श्रीलंका को लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की कमी खलेगी जो कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अभी तक उससे नहीं उबर पाये हैं.

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें : IND vs SL T20 Series: रोहित शर्मा ने बताया कौन हो सकता है टीम इंडिया का अगला कप्तान, बोले- 'उसका दिमाग बहुत तेज'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget