एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsSL: 2 विकेट गंवाकर टीम इंडिया की बढ़त 200 रनों के पार

भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं. दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक शिखर धवन 15 और चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं. दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक शिखर धवन 15 और चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने इसी के साथ श्रीलंका पर अपनी बढ़त को 214 रनों तक पहुंचा दिया है. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित करने के बाद श्रीलंका की पहली पारी 373 रनों पर सीमित कर दी थी.

भारत ने मुरली विजय (9) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (10) के रूप में दो विकेट खोए हैं. लकमल ने भारतीय पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विजय को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया. वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे को दो बार अंपायर ने आउट दे दिया था, लेकिन वह रिव्यू के कारण बच गए. हालांकि रहाणे इन दो जीवनदानों का फायदा नहीं उठा सके और ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने प्रयास में लोंग ऑन पर लक्षण संदाकान के हाथों लपके गए.

श्रीलंकाई टीम के तकरीबन सात खिलाड़ी एक बार फिर चौथे दिन फील्डिंग के दौरान मास्क पहनकर उतरे. लकमल ने इसी दौरान मैदान पर उल्टी की जिसके बाद उन्होंने छठे ओवर में मैदान से बाहर जाना पड़ा, हालांकि उन्होंने 10वें ओवर में वापसी की.

मेहमान टीम ने चौथे दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों के साथ की थी. भारत को उसे ऑल आउट करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी, जिसे ईशांत शर्मा ने दिन के छठे ओवर में उसकी झोली में डाला.

ईशांत ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल को अपना जन्मदिन मना रहे धवन के हाथों थर्डमैन पर कैच कराया.

मेहमान टीम की तरफ से चंडीमल ने सबसे ज्यादा 164 रन बनाए. यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है. चंडीमल ने तीसरे दिन का अंत 147 रनों के साथ किया था. चंडीमल ने अपनी पारी में 361 गेंदों पर 21 चौके और एक छक्का लगाया.

पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 111 रनों की पारी खेली. वह तीसरे दिन श्रीलंका के दिन के पहले और कुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए थे. मैथ्यूज और चंडीमल ने चौथे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका संकट से उबारा था. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और ईशांत ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले.

भारत ने कप्तान विराट कोहली (243) के रिकॉर्ड दोहरे शतक, विजय (155), रोहित शर्मा (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी. श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण की शिकायत करने के बाद दूसरे दिन के दूसरे सत्र में तीन बार दिन का खेल रोक दिया गया था. इसी से परेशान होकर भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget