एक्सप्लोरर

यो-यो टेस्ट में फेल लेकिन अब टीम इंडिया में डेब्यू करने की ओर सुंदर

महज साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वाशिंगटन सुंदर ने कहा है कि अपने खेल पर अटूट विश्वास ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाने में मदद की.

नई दिल्ली: महज साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वाशिंगटन सुंदर ने कहा है कि अपने खेल पर अटूट विश्वास ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाने में मदद की.

सुंदर कुछ समय पहले यो-यो टेस्ट में विफल रहे थे जिसे राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की अहम कसौटी माना जाता है लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया.

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी क्रिकेटर के लिए भारत की ओर से खेलना सर्वोच्च सपना होता है. एक 18 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में मुझे भारत के लिए खेलना का मौका मिला और यह बेहतरीन अहसास है. मुझे अपने तैयारी पर काफी विश्वास है और इसका फायदा मिला.’’

सुंदर को सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि बाद में चोटिल केदार जाधव की जगह अंतिम समय में उन्हें विकल्प के तौर पर टीम इंडिया में जगह मिली.

ऑफ स्पिन गेंदबाजी और बायें हाथ से बल्लेबाजी करने वाले सुंदर को मौजूदा वनडे सीरीज में मौका मिलने की संभावना कम है लेकिन वह भारतीय ड्रेसिंग रूम में समय का लुत्फ उठा रहे हैं.

कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे से पूर्व सुंदर ने कहा, ‘‘यह मेरा चौथा दिन है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लग रहा कि मैं अभी अभी टीम के साथ जुड़ा हूं. मैं काफी खिलाड़ियों को पहले से जानता हूं, आईपीएल में माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) के साथ खेला हूं.’’

सुंदर भले ही फिटनेस टेस्ट में विफल रहे हों लेकिन उन्हें हमेशा अपनी क्षमताओं पर विश्वास रहा है.

सुंदर ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा और उन्होंने स्टीव स्मिथ की अगुआई वाले पुणे सुपरजाइंट को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन यह भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था जिसके बाद उन्होंने अपने खेल के पहलुओं पर कड़ी मेहनत की.

पिछले साल फर्स्ट क्लास मैच में डेब्यू करने वाले तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘‘मैं वापस गया और काफी तैयारी की, खेल के जिन पहलुओं पर जरूरत थी उनमें मैंने कड़ी मेहनत की. इसका फायदा मिला. मैंने अधिक गेंदबाजी शुरू की और अपनी बल्लेबाजी को अतिरिक्त समय दिया. और फिटनेस पर भी काम किया, आपको पता ही है कि यह भारतीय टीम का कितना महत्वपूर्ण पहलू बन गया है.’’

भारतीय टीम में संभावित भूमिका पर सुंदर को पता है कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा तो उन्हें गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन करना होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे स्पिन के 10 ओवर फेंकने के लिए तैयार रहना होगा और टीम किसी भी स्थिति में हो बल्लेबाजी से योगदान देना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget