एक्सप्लोरर

IND vs SL 1st T20: प्लेइंग इलेवन से संजू का कटने वाला है पत्ता? सूर्या की टीम में इन्हें मिल सकता है मौका

India vs Sri Lanka: टीम इंडिया टी20 सीरीज के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को मौका दे सकती है. हालांकि सैमसन भी प्लेइंग इलेवन के दावेदार हैं.

India vs Sri Lanka 1st T20: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को टी20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी. यह पल्लेकल खेला जाएगा. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए यह पहली सीरीज है. गंभीर के साथ-साथ नए कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी टेस्ट होगा. टीम इंडिया पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में किसे-किसे जगह देती है, यह देखना दिलचस्प होगा. भारतीय टीम विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत को मौका दे सकती है. लेकिन संजू सैमसन भी दावेदार हैं.

टीम इंडिया ओपनिंग के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल को मौका दे सकती है. ये दोनों ही सेट बल्लेबाज हैं. गिल उपकप्तान भी हैं. लिहाजा उन पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी. टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर ऋषभ पंत बैटिंग के लिए आ सकते हैं. वे विकेटकीपर बैटर हैं. उनके साथ-साथ संजू सैमसन भी इस जगह के दावेदार हैं. संजू को अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं. गंभीर के इरा में संजू को मौका मिल सकता है. लेकिन पिछले रिकॉर्ड देखें तो पंत दावेदार हैं.

टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक मजबूत है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. सिराज और अर्शदीप कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. स्पिन रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर को भी टीम इंडिया मौका दे सकती है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह लगभग तय है.

बता दें कि भारत-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन - शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत/संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें : Paris Olympics 2024: कब शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी, कब देख पाएंगे नावों की भव्य परेड? एक क्लिक में जानें सारी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget