एक्सप्लोरर

IND vs SA: नाक से बहता रहा खून, लेकिन फिर भी मैदान पर साथियों को दिशा निर्देश देते रोहित शर्मा

India vs South Africa 2nd T20: नाक से खून बहते रहने के बावजूद खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते रहे रोहित शर्मा

Rohit Sharma:  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बीते रविवार को गुवाहाटी में दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया था. इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खेल के प्रति अपने जुनून को लेकर एक मिसाल पेश की. मैच के दौरान रोहित की नाक में चोट लगी थी और उनकी नाक से खून बह रहा था. नाक से खून बहते होने के बावजूद वह अपनी टीम के साथ डटे रहे और लगातार खिलाड़ियों को दिशा निर्देश देते हुए दिखाई दिए. रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हालांकि, थोड़ी देर के बाद रोहित को मैदान से बाहर ले जाया गया था और उनका उपचार किया गया था. रोहित ने मैदान पर वापस लौटने में जरा भी देरी नहीं की और वापस आकर फिर से मोर्चा संभाल लिया. रोहित के द्वारा दिखाए गए इस साहस को लोग सलाम कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.

गुवाहाटी में खेला गया दूसरा टी-20 मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा था जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने आतिशी पारियां खेली थीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 237 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. भारत की तरफ से केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी की थी. स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि भारत की पकड़ मैच पर मजबूत हो चुकी है.

हालांकि, भारत और जीत के रास्ते में डेविड मिलर तथा क्विंटन डी कॉक की जोड़ी खड़ी हो गई थी. मिलर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी. क्विंटन डी कॉक ने भी शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम 16 रनों से मुकाबला हार गई.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 2022: विराट कोहली ने ट्वीट कर फैंस का किया शुक्रिया, कहा- शानदार मुकाबला, बेहतरीन माहौल, धन्यवाद गुवाहाटी

IND Vs SA: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, Shreyas Iyer का प्लेइंग इलेवन में आना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget