एक्सप्लोरर

SAvsIND: Cheteshwar Pujara, Lungi Ngidi और सेंचुरियन का 4 साल पुराना कनेक्शन, एक बार फिर से हुआ रिपीट

चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर बिना खाता खोले लुंगी एंगिडी का शिकार बन गए.

India vs South Africa Cheteshwar Pujara Ducks Lungi Ngidi Centurion Test: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी, दोनों खिलाड़ियों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इस दौरान मयंक 60 रन बनाकर लुंगी एंगिडी की गेंद का शिकार हुए और आउट हो कर पवेलियन लौटे. इसके बाद क्रीज पर पहुंचे चेतेश्वर पुजारा. पुजारा ने एक ही गेंद खेली और रन आउट हो गए. उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा. सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मुकाबले में चार साल पुराना एक कनेक्शन रिपीट हो गया. 

दरअसल साल 2017-18 में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आई थी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज का दूसरा टेस्ट सेंचुरियन में खेला गया. इस मुकाबले में पुजारा को लुंगी एंगिडी ने पहली ही गेंद पर रन आउट कर दिया. इस वे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. अब एक बार फिर 2021-22 सीरीज में इसी तरह का नजारा देखने को मिला. पुजारा 26 दिसंबर से शुरू हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसमें भी एंगिडी का बड़ा हाथ रहा. वे एंगिडी की ही गेंद पर कैच आउट हुए हैं. इस तरह चार साल पुराना सेंचुरियन, पुजारा और एंगिडी का कनेक्शन रिपीट हो गया. 

गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया के दिग्गज टेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं. लेकिन अगर बिना खाता खोले जीरो पर आउट होने की बात करें तो वे कुल 11 बार टेस्ट क्रिकेट में बिना खाता खोले जीरो पर आउट हो चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कर्टनी वॉल्श नंबर एक पर रहे हैं. वे कुल 43 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. टीम इंडिया के ईशांत शर्मा इस मामले में 5वें नंबर पर हैं. वे 34 बार इस तरह आउट हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget