एक्सप्लोरर

IND Vs SA 5th T20: सीरीज जीतने पर होगी टीम इंडिया की नज़र, इसलिए भारी हुआ पलड़ा

IND Vs SA 5th T20: भारतीय टीम ने पिछले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. इंडिया की टीम अफ्रीका की तुलना में ज्यादा मजबूत नज़र आ रही है.

IND Vs SA 5th T20 Preview: इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को बेंगलुरू में खेला जाना है. दोनों देशों के बीच सीरीज 2-2 से बराबरी पर है और रविवार को विजेता का फैसला होगा. टीम इंडिया ने सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद ना सिर्फ मजबूत वापसी की है बल्कि सीरीज में अपना पलड़ा भी भारी कर लिया है.

भारती की युवा टीम एक यूनिट के तौर पर ज्यादा मजबूत नज़र आ रही है. रविवार को टीम इंडिया की नज़रें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी. भारत ने आठ दिन के भीतर चार मैच खेले हैं और राहुल द्रविड़ के निरंतरता के फलसफे के मुताबिक अंतिम एकादश में ज्यादा बदलाव नहीं किये गए हैं. पहले दो मैच हारने के बाद भारत ने तीसरा मैच 48 रन से और चौथा 82 रन से जीता.

दिनेश कार्तिक ने पिछले मैच में जीत के सूत्रधार की भूमिका निभाई जबकि हर्षल पटेल और आवेश खान ने भी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया. युजवेंद्र चहल अपने आईपीएल के घरेलू मैदान पर इस निर्णायक मैच में कुछ खास जरूर करना चाहेंग .

बावुमा की चोट बढ़ा सकती है अफ्रीका की समस्या

तेम्बा बावुमा अगर चोट से उबर नहीं पाते हैं तो दक्षिण अफ्रीका को उनकी कमी खलेगी. पिछले दो मैचों में असमान उछाल वाली पिचों पर उनकी बल्लेबाजी भी कमजोर दिखी है जिससे भारतीय आक्रामक काफी धारदार नजर आने लगा है.

इस श्रृंखला में भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है लेकिन दो मैचों में हारने के बाद वापसी के लिये वह बधाई की पात्र है. एक युवा कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल के बाद अपने घर रूड़की पर आराम करना पसंद करता लेकिन जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम में स्टार पावर रखने की कवायद में उन्हें खेलना पड़ा.

पंत कप्तानी में कोई कमाल नहीं कर सके और उनकी बल्लेबाजी भी प्रभावित हो गई. अगर भारत यह श्रृंखला जीत लेता है तो हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के साथ पंत भी नेतृत्व दल का हिस्सा होंगे क्योंकि 2023 विश्व कप के बाद भारतीय टीम फिर बदलाव के दौर से गुजरने वाली है.

अक्षर पटेल ने किया निराश

द्रविड़ शीर्ष तीन में बदलाव की संभावना पर विचार कर सकते हैं. रूतुराज गायकवाड़ मौजूदा तकनीक के साथ बेहतर पिचों पर अच्छे आक्रमण के सामने कमजोर साबित हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सामना अनुभवहीन घरेलू गेंदबाजों से नहीं होगा जिन पर वह भारी पड़ सकते हैं.

आईसीसी टूर्नामेंट वाले वर्ष में कार्तिक हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं. आयरलैंड में वह विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभालेंगे और टी20 विश्व कप में अगर उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका सौंप दी जाये तो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिये.

गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार को नयी गेंद से स्विंग मिल रही है. आवेश खान अच्छे बाउंसर डाल रहे हैं और आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं. स्पिनरों का प्रदर्शन इस श्रृंखला में अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है. अक्षर पटेल विविधता नहीं ला सके हैं और चहल भी लगातार अच्छा नहीं खेल सके.

टीमें :

भारत:

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रूतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

दक्षिण अफ्रीका :

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, वेन पोर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डुसेन और मार्को यानसेन.

WI Vs BAN: वेस्टइंडीज का पलड़ा पहले टेस्ट में भारी, 162 रन की बढ़त हासिल की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget