एक्सप्लोरर

PREVIEW INDvSA: सीरीज़ में बने रहने के लिए दूसरा टेस्ट जीतने उतरेगा भारत

शानदार साल 2017 के बाद 2018 में विराट की सेना को शुरूआती मुकाबले में ही न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. लेकिन आज एक बार फिर से विराट एंड कंपनी के पास मौका आया है कि वो दक्षिण अफ्रीका को ये बता दें कि आखिर क्यों भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक टीम है.

सेंचुरियन: शानदार साल 2017 के बाद 2018 में विराट की सेना को शुरूआती मुकाबले में ही न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. लेकिन आज एक बार फिर से विराट एंड कंपनी के पास मौका आया है कि वो दक्षिण अफ्रीका को ये बता दें कि आखिर क्यों भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक टीम है.

पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज से सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

पिछले मैच में नजर डाली जाए, तो भारत के तेज गेंदबाजों ने अपनी भूमिका बखूभी निभाई थी, लेकिन उसके बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए थे. इस मैच में भी भारत को मेजबान टीम के गेंदबाजों से सावधान रहना होगा.

भारतीय टीम पिछले मुकाबले में अपनी खराब बल्लेबाज़ी की वजह से मैच में पिछड़ गई थी. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 286 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट करने के बाद पांड्या और भुवनेश्वर को छोड़ कोई भी बल्लेबाज़ी अपना रोल प्ले नहीं कर सका. ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक सभी बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए. ऐसा ही हाल दूसरी पारी में भी देखने को मिला. जहां पर टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने मैच बना दिया. लेकिन बल्लेबाज़ एक बार फिर से मेज़बान टीम के आगे नतमस्तक हो गए. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों को जिम्मेदारी उठाते हुए खराब शॉट खेलने से बचना होगा.

कप्तान विराट कोहली आज मुकाबले में बदलाव की हुई टीम के साथ उतर सकते हैं. पिछले मैच में रोहित को खिलाने का दांव पूरी तरह से उलटा पड़ गया. रोहित दोनों पारियों में महज़ 21 रन ही बना सके. इस बार विदेशों में शानदार प्रदर्शन करने वाले अजिंक्ये रहाणे टीम का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं ओपनिंग में भी कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज से पिछले मैच में किए गए प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी. इस बार अनुभव की ज़रूरत को देखते हुए इशांत या उमेश में से किसी को मौका दिया जा सकता है.

टीम:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल.

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, थ्युनिस डे ब्रूयेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, क्रिस मोरिस, एंडिले पेलक्वायो, वार्नोन फिलेंडर, कगीसो रबादा, लुंगी नगीदी और डुआने ओलिवर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget