एक्सप्लोरर

IND-W vs SA-W: डेब्यूटेंट प्रिया पूनिया के नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में प्रिया पूनिया के नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.

प्रिया पूनिया के नाबाद 75 रनों की दमदार पारी की बदौलत भारतीय क्रिकट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की. पूनिया के अलावा, मेजबान टीम की जीत में युवा बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिगेज ने अहम योगदान देते हुए 55 रनों की पारी खेली.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 45.1 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई और भारत ने लक्ष्य को 41.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहतरीन रही और पूनिया ने पहले विकेट के लिए रॉड्रिगेज के साथ 83 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी को नोनदूमिसो शानगासे ने तोड़ा.

जेमिमाह के जाने के बाद पूनम राउत (16) ने पूनिया का साथ दिया और भारत को जीत की ओर ले गई. कप्तान मिताली राज ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली और पूनिया के साथ मिलकर मेजबान टीम को जीत दिलाई.

इस मैच के साथ ही मिताली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं.

इससे पहले, साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए. मेहमान टीम की ओर से मारियान कैप ने सबसे अधिक 54 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा, लाउरा वोल्वार्ट ने 39 रन बनाए.

भारत के लिए अनुभवी झूलन गोस्वामी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि अन्य तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget