एक्सप्लोरर

IND vs PAK: मैं कह रहा था कि कुलदीप..., भारत से शर्मनाक हार के बाद वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम की लगाई क्लास

IND vs PAK, World Cup 2023: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अपने टीम के कप्तान, कोच और थिंक-थैंक की जमकर आलोचना की है.

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में आठवीं बार हरा दिया है. शनिवार, 14 अक्टूबर को हुए मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह ढ़ेर हो गए. इस पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अपने ही टीम के खिलाड़ियों और कोचों से काफी कड़वे सवाल किए है. उन्होंने पाकिस्तानी टीम के थिंक-थैंक की योजनाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, पाकिस्तान ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ क्या तैयारी की थी?

वसीम अकरम ने लगाई पाकिस्तानी थिंक-थैंक की क्लास

पाकिस्तान के दिग्गज स्विंग गेंदबाज ने भारत से पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार के बाद ए-स्पोर्ट्स पर चर्चा करते हुए कहा कि, "मैं तब से (एशिया कप से) कह रहा था कि ये कुलदीप तंग करेगा पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बैटर्स को, थिंक थैंक सुन लेते." वसीम अकरम ने अपने बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा कि, "इस स्तर (अंतरराष्ट्रीय) पर उन्हें (बल्लेबाजों को) स्पिनर्स को पिक करना चाहिए कि वो कैसी बॉल फेंकने वाला है, लेकिन हाथ से पढ़ना तो भूल जाओ, वो बॉल देख भी नहीं पा रहे थे."

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, और भारत के किसी भी गेंदबाज ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया. भारत की ओर से पांच गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान की पूरी टीम को सिर्फ 191 रनों पर पवेलियन वापस भेज दिया.  उसके बाद भारतीय टीम ने सिर्फ 30.3 ओवर में 192 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 86 रन बनाकर और श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलकर योगदान दिया. इस तरह से भारत ने लगातार 8वीं बार भी पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप के मैच में हरा दिया.

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप में भी खेलेंगे जो रूट, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
'बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होना…', नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
'बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होना…', नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
Hyderabad Airport: हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Indigo Crisis: 'एयरलाइन चलाना कोर्ट का काम नहीं', इंडिगो संकट पर बोले CJI | Breaking | ABP News
Indigo Crisis: लखनऊ एयरपोर्ट पर CA को समय पर इलाज न मिलने से हुई मौत? | Lucknow | Anup Pandey
Indigo Crisis: एयरपोर्ट पर CA को आया हार्ट अटैक, CPR के बाद भी नहीं बची जान! | Breaking
Indigo Crisis: दिल्ली से भी इंडिगो की 6 फ्लाइट कैंसिल, यात्री परेशान | Breaking
Indigo Crisis: 6 वें दिन भी इंडिगो की उड़ानें रद्द, सारे दावे हवा-हवाई साबित | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
'बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होना…', नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
'बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होना…', नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
Hyderabad Airport: हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
Kaantha OTT Release Date: 'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे दुलकर सलमान की ये फिल्म
'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
पहाड़ों का सुकून और न समंदर का किनारा... 2025 की ट्रैवल सर्च में ये रही भारतीयों की पसंदीदा डेस्टिनेशन
पहाड़ों का सुकून और न समंदर का किनारा... 2025 की ट्रैवल सर्च में ये रही भारतीयों की पसंदीदा डेस्टिनेशन
शादी करते ही इन कपल्स को मिलते हैं 2.5 लाख रुपये, 90% लोगों को पता ही नहीं है ये स्कीम
शादी करते ही इन कपल्स को मिलते हैं 2.5 लाख रुपये, 90% लोगों को पता ही नहीं है ये स्कीम
CAT 2026 की आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
CAT 2026 की आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
Embed widget