एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Result 2024: सहयोगियों के सहारे बहुमत, बीजेपी चुकाएगी कीमत? NDA सरकार तो बनेगी लेकिन नीतीश-नायडू की कृपा पर चलेगी

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं लेकिन इस बार बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है. हां एनडीए के बहुमत पर सरकार बनेगी.

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद एनडीए की सरकार बनने जा रही है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. इन सब के बीच खबर है कि 9 जून को मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण हो जाएगा. इसके साथ ही सामने आएगी नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल की तस्वीर.

उससे पहले एनडीए के घटक दलों की डिमांड लिस्ट पर अटकलों का दौर चल रहा है. टीडीपी और जेडीयू जैसे बीजेपी के सहयोगी दल इशारों में बात कर रहे हैं. एक तरफ मोदी सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही जा रही तो दूसरी तरफ उन मुद्दों को भी उछाला जा रहा, जिस पर बीजेपी के साथ मतभेद रहे हैं.

आंध्र प्रदेश और बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा देने से लेकर अग्निवीर योजना की समीक्षा जैसी मांग सुर्खियों में है. एक तरफ बीजेपी के सामने विपक्षी दलों को खुश रखने की चुनौती है तो दूसरी तरफ यूपी में लगे झटके की वजहों को समझा जा रहा है. इस पर बड़ा मंथन हो रहा है.

आने लगी 'डिमांड लिस्ट', नई सरकार पर ट्विस्ट!

केंद्र में अगली सरकार के गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों पर काफी हद तक निर्भर रहने के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विशेष राज्य का दर्जा जैसी अपनी मांगों पर कायम रहेगी. जेडीयू प्रमुख बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से करते रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली बिहार कैबिनेट ने पिछले साल एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने का अनुरोध किया था.

इसी तरह की मांग आंध्र प्रदेश से टीडीपी भी कर रही है. हालांकि केंद्र सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह 14 वें वित्त आयोग की सिफारिश के मद्देनजर किसी भी राज्य से ‘‘विशेष श्रेणी का दर्जा’’ की मांग पर विचार नहीं करेगी.

यूपी में लगा झटका तो बीजेपी को करनी पड़ रही मेहनत

बीजेपी अगर इस वक्त सहयोगी दलों को साधने पर सबसे ज्यादा मेहनत कर रही तो इसकी सबसे बड़ी वजह बहुमत के आंकड़े से दूर रहना है. ऐसा यूपी में लगे झटके की वजह से हुआ. अब उत्तर प्रदेश के घाटे के डैमेज कंट्रोल की चुनौती है. यूपी में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक सीटें न मिलने के कारण तलाशे जा रहे हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस वक्त दिल्ली में हैं.

यूपी की हार पर भूपेंद्र चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी रिपोर्ट  

वहीं, कांग्रेस कह रही है कि वो आंध्र प्रदेश और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगी, देश भर में जाति जनगणना करवाएगी. क्या नीतीश कुमार और नायडू सरकार में ये मांग रखेंगे? उधर यूपी को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है. कल बीजेपी संसदीय दल की बैठक होनी है. इससे पहले आज यूपी पर अलग से चर्चा की गई. सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में मौजूद हैं. दोनों डिप्टी सीएम भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं. हार के कारणों पर प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: राम मंदिर, काशी फैक्टर सब रहा बेअसर, यूपी में बीजेपी के सिर क्यों नहीं सजा ताज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान से दिल्ली तक आग उगलती गर्मी, पारा चढ़कर 43 डिग्री पार; 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट
राजस्थान से दिल्ली तक आग उगलती गर्मी, पारा चढ़कर 43 डिग्री पार; 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट
30 लाख नगद, 175 ट्रक में लदा हजारों मीट्रिक टन गेहूं जब्त...कोलकाता PDS घोटाले में ईडी का एक्शन
30 लाख नगद, 175 ट्रक में लदा हजारों मीट्रिक टन गेहूं जब्त...कोलकाता PDS घोटाले में ईडी का एक्शन
‘तेलंगाना से खरीदें 30 लाख MT उबले चावल और 1,468.94 करोड़ का बकाया करें जारी’, CM रेवंत रेड्डी की केंद्र से मांग
‘तेलंगाना से खरीदें 30 लाख MT उबले चावल और 1,468.94 करोड़ का बकाया करें जारी’, CM रेवंत रेड्डी की केंद्र से मांग
जेलों में बंद कैदियों के लिए एक नई शैक्षिक पहल, 'तिनका जेल पाठशाला' की हुई शुरुआत
जेलों में बंद कैदियों के लिए एक नई शैक्षिक पहल, 'तिनका जेल पाठशाला' की हुई शुरुआत

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget