एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा है खतरा, कोलंबो में भारी बारिश ने बढ़ाई चिंता

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का एक मुकाबला कोलंबो में आयोजित होना है. लेकिन भारी बारिश की वजह से मैच पर खतरा मंडरा रहा है.

Asia Cup 2023 India vs Pakistan: एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. लेकिन यह मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. अब भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच खेला जाना है. सुपर फोर के तीसरे मुकाबले पर खतरा मंडरा रहा है. यह मैच कोलंबो में खेला जाना है. लेकिन कोलंबो में हो रही भारी बारिश ने चिंता बढ़ा दी है. भारत-पाकिस्तान के पिछले मैच में भी बारिश की वजह से दिक्कत हुई थी.

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को कोलंबो में मैच खेला जाना है. लेकिन भारी बारिश की वजह से पिच और मैदान की तैयारी बुरी तरह प्रभावित हुई है. ग्राउंड स्टाफ इसको लेकर काफी दिक्कत का सामना कर रहा है. टीम इंडिया के खिलाड़ी बारिश की वजह से प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं. इसी वजह से इस मैच पर फिलहाल संकट के बादल छाए हैं. भारत-पाकिस्तान का पिछला मैच पल्लेकल में खेला जाना था. लेकिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका.

एशिया कप 2023 पूरी तरह बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश की वजह से मैचों के मैदान बदले जाने थे. लेकिन इसको लेकर पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जाने वाला मैच हम्बनटोटा में खेला जा सकता है. लेकिन फिलहाल इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 के सुपर फोर में चार टीमों ने जगह बनाई है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें सुपर फोर में पहुंची हैं. वहीं अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. भारत का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. लिहाजा उसे और पाकिस्तान को एक-एक पॉइंट मिला. वहीं टीम इंडिया ने दूसरे मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया. इस तरह टीम इंडिया ने सुपर फोर में जगह बनाई थी.

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: पीसीबी ने एसीसी से की मुआवजे मांग, बारिश से रद्द हुए मैचों से हुआ घाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget