एक्सप्लोरर

India Vs England: टेस्ट इतिहास में दोनों टीम के सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन? कोहली- सचिन तेंदुलकर किस नंबर पर

India Vs England: आपको ये पढ़कर हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये सच है. तेंदुलकर इस फेहरिस्त में शीर्ष बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि इंग्लैंड का एक खिलाड़ी यहां उनसे ऊपर मौजूद है.

India Vs England: भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज शुरुआत होगी. चार अगस्त तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं. यूं तो अक्सर रिकॉर्ड्स के मामले में सचिन तेंदुलकर को शीर्ष पर देखा गया है, लेकिन अगर भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों खिलाड़ियों की सूची को देखेंगे, तो ऐसा नहीं पाएंगे.

जी हां, आपको ये पढ़कर हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये सच है. तेंदुलकर इस फेहरिस्त में शीर्ष बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि इंग्लैंड का एक खिलाड़ी यहां उनसे ऊपर मौजूद है.

भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-

1. जो रूट: इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2012 से 2024 तक भारत के खिलाफ कुल 30 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 55 पारियों में उन्होंने 58.08 की औसत के साथ 2846 रन बनाए. इस दौरान रूट के बल्ले से 10 शतक और 11 अर्धशतक देखने को मिले हैं.

2. सचिन तेंदुलकर: साल 1990-2012 तक भारत का ये महानतम बल्लेबाज इंग्लैंड के विरुद्ध 32 टेस्ट मुकाबलों में उतरा, जिसमें 51.73 की औसत के साथ कुल 2535 रन बनाए. इस दौरान 'मास्टर-ब्लास्टर' के बल्ले से सात शतक और 13 अर्धशतक आए.

3. सुनील गावस्कर: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर 'मास्टर-ब्लास्टर' हैं, तो तीसरे स्थान पर 'लिटिल मास्टर'. दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1971 से 1986 के बीच 38 टेस्ट खेले. इस दौरान गावस्कर ने चार सेंचुरी और 16 फिफ्टी जड़ते हुए 38.20 की औसत के साथ 2483 रन जोड़े.

4. एलिस्टर कुक: इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने भारत के खिलाफ साल 2006 से 2018 तक 30 टेस्ट खेले. इस दौरान कुक ने 54 पारियों में 47.66 की औसत के साथ 2431 रन बनाए. कुक भारत के विरुद्ध टेस्ट करियर में सात शतक और नौ अर्धशतक लगा चुके हैं.

5. विराट कोहली: टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 से 2022 के बीच 28 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान कोहली ने 42.36 की औसत के साथ 1991 रन बनाए. कोहली ने इस टीम के खिलाफ पांच शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget