एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: क्या ईशांत शर्मा पूरी तरह से फिट हैं? टीम इंडिया ने तोड़ी सवालों पर चुप्पी

IND Vs ENG: ईशांत शर्मा की फिटनेस सवालों के घेरे में है. तीसरे टेस्ट के दौरान ईशांत शर्मा कई मौकों पर गेंदबाजी के दौरान संघर्ष करते नज़र आए.

India Vs England 3rd Test: लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक इंग्लैंड पहली पारी में 345 रन की बढ़त हासिल कर भारत को बिल्कुल बैकफुट पर धकेल चुका है. दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हुए जिस पर टीम इंडिया ने चुप्पी तोड़ी है.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी का कहना है कि ईशांत शर्मा पूरी तरह से फिट हैं. शमी ने कहा, ''आपने ईशांत शर्मा को देखा ही है. ईशांत शर्मा ने पारी का आगाज बेहतरीन तरीके से किया और वह अंत में भी अच्छी तरह से गेदंबाजी कर रहे थे. ईशांत शर्मा की फिटनेस पर कोई सवाल नहीं है.''

शमी ने आगे कहा, ''यह कप्तान का फैसला होता है कि कौन सा गेंदबाज कितने ओवर डालेगा. कप्तान को देखना होता है कि कौन सा गेंदबाज रिकवर कर रहा है और उससे लंबे स्पैल गेंदबाजी करवानी है या कम ओवर ही डलवाने हैं.''

महंगे साबित हो रहे हैं ईशांत शर्मा

शमी ने कम ओवर डलवाने की एक वजह फील्डिंग को भी बताया. उन्होंने कहा, ''हम पिछले दो दिन से फील्डिंग कर रहे हैं. ज्यादा देर फील्डिंग करने की वजह से कप्तान आपसे छोटे स्पैल ही गेंदबाजी करवाते हैं. हर स्पैल में 8 या 9 ओवर गेंदबाजी कर पाना मुमकिन नहीं होता है.''

ईशांत शर्मा की फिटनेस को लेकर काफी सवाल खड़े हुए हैं. ईशांत शर्मा ने अब तक लीड्स टेस्ट में भारत की ओर से सबसे कम ओवर डाले हैं. 22 ओवर गेंदबाजी करते हुए ईशांत शर्मा ने 4.20 के इकॉनिमी रेट से 92 रन खर्च किए हैं और उन्हें कोई विकेट भी हासिल नहीं हुआ है.

बता दें कि टीम इंडिया लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 78 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी. इंग्लैंड अपनी पहली पारी में दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बना चुका है. इंडिया के लिए इस मैच में वापसी कर पाना बेहद मुश्किल लग रहा है. 

T20 क्रिकेट में नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरडिक ने रचा इतिहास, एक पारी में 7 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget