एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही Ishant Sharma के नाम हो जाएगा ये रिकॉर्ड

Ind Vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि डे-नाइट टेस्ट मैच होगा.

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा बुधवार से इंग्लैंड के साथ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरने के साथ ही कपिल देव के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो से टेस्ट क्रिकेट में ही खेलने से उन्हें चोट से उबरने की प्रक्रिया को समझने में मदद मिली है और इससे उन्हें लंबे समय तक खेलने में मदद मिली है.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. दांए हाथ के तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा कि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीम के लिए अपना सबकुछ झोंकना चाहते हैं.

ईशांत ने सोमवार को कहा, " इस समय हमारा लक्ष्य अगला मैच जीतना है। मैं केवल अगला मैच जीतना चाहता हूं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीम के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं. जैसा कि मैं हमेशा कहता रहा हूं कि मेरे पास खेलने के लिए केवल एक ही फॉर्मेट है और यह मेरे लिए विश्व कप की तरह है. अगर हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्वालीफाई करने में सफल रहते हैं और इसे जीतते हैं, तो मैं समझूंगा कि मेरे पास विश्व कप या फिर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने जैसा अहसास होगा."

उन्होंने कहा कि बतौर तेज गेंदबाज कपिल देव के 131 टेस्ट मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर फिलहाल उनका ध्यान नहीं है. उन्होंने कहा कि एक ही फॉर्मेट में खेलने से उनके लिए तेजी से 100 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि तक पहुंचना आसान हुआ है.

ईशांत ने कहा, " अगर आप इसे सकारात्मक रूप में सोचेंगे तो आपके लिए यह और आसान और बेहतर होगा. एक ही फॉर्मेट में खेलते रहने से 100 टेस्ट तक पहुंचने में आसानी हुई है. लेकिन मैं नहीं सोचता कि अगर मैं सीमित ओवरों के क्रिकेट में खेलता तो मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल पाता. मैं अभी केवल 32 साल का ही हूं। मैं आगे और बेहतर प्रदर्शन करूंगा."

तेज गेंदबाज ईशांत ने पिछले तीन साल से टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने 2018 से लेकर अब तक 20 टेस्ट मैचों में 76 विकेट लिए हैं और इस दौरान उन्होंने चार बार पांच विकेट लिए हैं. ईशांत अब तक 11 बार पांच विकेट ले चुके हैं.

उन्होंने कहा, "मैंने अधिकतर टेस्ट मैच भारत से बाहर खेले हैं, इसलिए मैं इतने सारे विकेट लेने में सक्षम रहा हूं. क्योंकि अगर आप भारत में गेंदबाजी नहीं करते तो आप कैसे इतने विकेट लेते.भारत में स्पिनर अधिक गेंदबाजी करते हैं और तेज गेंदबाजों की भूमिका अलग होती है. पिछले दो वर्षो से हमने अधिकतर टेस्ट मैच भारत से बाहर ही खेले हैं, इसलिए मैं इतने विकेट ले पाया हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget