एक्सप्लोरर

INDvsENG: इंग्लैंड के 477 रनों के जवाब में सधी शुरूआत को बढ़ाना चाहेगी टीम इंडिया

भारत ने एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पहली पारी के 477 रनों के जवाब में बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं

 


 


 


INDvsENG: इंग्लैंड के 477 रनों के जवाब में सधी शुरूआत को बढ़ाना चाहेगी टीम इंडिया

चेन्नई: भारत ने एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पहली पारी के 477 रनों के जवाब में बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं जिसके बाद टीम इंडिया अब खेल के तीसरे दिन इस शुरूआत को और मजबूती देना चाहेगी. दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 30) और पार्थिव पटेल (नाबाद 29) क्रीज पर जमे हुए हैं. भारत अभी भी मेहमानों से 417 रन पीछे है.


 


भारत ने अब तक 20 ओवरों का सामना किया है, लेकिन इतने छोटे सत्र में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने अपने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. लेकिन कोई भी इंग्लिश गेंदबाज कुक को सफलता नहीं दिला सका.


 


इससे पहले, चार विकेट पर 284 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लिश टीम ने शनिवार को दो सत्र से अधिक समय क्रीज पर बिताया और इस दौरान स्कोर में 197 रन और जोड़े.


 


रविचंद्रन अश्विन ने दिन के पहले ही ओवर में बेन स्टोक्स (6) के रूप में भारत को सफलता दिला दी. जोस बटलर (5) भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 300 के कुल योग पर ईशांत शर्मा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए.


 


पहले दिन शतक लगाकर नाबाद लौटे मोइन अली (146) का संघर्ष भी दिन के पहले सत्र को पार नहीं कर सका. उमेश यादव की गेंद को सीमा पार भेजने के चक्कर में मोइन सीमारेखा पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए.


 


मोइन ने अपनी पारी में 262 गेंदें खेलते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाया. मोइन 321 के कुल योग पर सातवें विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे. मोइन के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी जल्द ही खत्म होती नजर आने लगी थी, लेकिन पदार्पण मैच खेल रहे लियाम डॉसन (नाबाद 66) और आदिल राशिद (60) ने ऐसा होने नहीं दिया.


 


दोनों ने आठवें विकेट के लिए इस मैदान पर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का कीर्तिमान रच अपनी टीम को 400 के पार पहुंचाया. दोनों ने 108 रनों की साझेदारी की. इस मैदान पर आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड पाकिस्तान के इमरान खान और वसीम अकरम के नाम है.


 


डॉसन ने इस मैच में इंग्लैंड के लिए 37 साल के रिकार्ड को भी ध्वस्त किया. उनसे पहले इंग्लैंड के लिए पदार्पण मैच में आठवें क्रम पर डेविड बेयरस्टो के 59 रनों की सर्वोच्च पारी खेली थी.


 


इस साझेदारी को उमेश यादव ने तोड़ा. राशिद 429 के कुल योग पर विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों लपके गए.


 


मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन केटान जेनिंग्स (1) और कप्तान एलिस्टर कुक (10) के विकेट जल्दी गिर जाने के बाद टीम संकट में थी.


 


अली ने यहां से जोए रूट (88) के साथ तीसरे विकेट के लिए 186 और जॉनी बेयरस्टो (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारते हुए मजबूती प्रदान की थी.


 


पांच मैचों की श्रृंखला में भारत पहले ही 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
IND vs ENG T20: भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget