एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th T20: इंडिया ने टी20 में लगातार आठवीं सीरीज जीती, पांचवें टी20 में इंग्लैंड को 36 रन से हराया

India vs England 5th T20: इंडिया ने पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमा लिया है. टी20 क्रिकेट में इंडिया की यह लगातार आठवीं सीरीज जीत है. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 23 मार्च से होगा.

India vs England 5th T20: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को 36 रन से हरा दिया है. इंडिया ने इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की यह लगातार आठवीं सीरीज जीत है. विराट कोहली को सीरीज में तीन अर्धशतकों की मदद से 232 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 80 और रोहित शर्मा के 64 रन की बदौलत इंग्लैंड के सामने 225 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. लेकिन इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना पाई. पांचवें मैच में हार के साथ ही इंग्लैंड ने टी20 सीरीज को गंवा दिया. भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

इंग्लैंड ने 225 के लक्ष्य का पीछा खराब शुरुआत की. जीरो के स्कोर पर ही जेसन रॉय पवेलियन वापस लौट गए. भुवी ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही रॉय को बोल्ड किया. लेकिन इसके बाद बटलर और मलान के बीच शानदार पार्टनरशिप देखने को मिली.

बटलर और मलान ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन जोड़े. भुवी ने 13वें ओवर में बटलर को आउट करके इंडिया को मैच में वापस ला दिया. बटलर ने 52 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड के विकेट गिरते चले गए. मलान ने 68 रन की पारी खेली. इंग्लैंड 20 ओवर में 188 रन ही बना पाया.

इंडिया की ओर से भुवी के अलावा शार्दुल ने 45 देकर तीन विकेट लिए. हार्दिक और नटराजन को एक-एक विकेट मिला.

इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की

इंडिया के लिए बल्लेबाजी का आगाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने किया. दोनों खिलाड़ियों के बीच 8 ओवर में 92 रन की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली. इसके बाद सूर्या ने रनों की रफ्तार को बनाए रखा और 32 रन बनाए.

कप्तान विराट कोहली ने एक छोर पर को मजबूती से संभाले रखा. विराट कोहली सीरीज में तीसरा अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. विराट को हार्दिक का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 17 गेंद में 39 रन बनाए. इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से रशीद और स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला.

दोनों देशों के बीच अभी तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है जिसका आगाज 23 मार्च से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget