एक्सप्लोरर

INDvsENG: एशिया में अपनी सबसे बड़ी पारी खेल रूट ने इंग्लैंड को संवारा

पहले सत्र में तीन विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को दूसरे सत्र में शानदार वापसी की है.

 


 


 


INDvsENG: एशिया में अपनी सबसे बड़ी पारी खेल रूट ने इंग्लैंड को संवारा

राजकोट: पहले सत्र में तीन विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को दूसरे सत्र में शानदार वापसी की है. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे सत्र में मेहमान टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया है और चायकाल तक 64 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं.


 


दिन के पहले सत्र में तीन विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर इस सत्र में मोइन अली (48 नाबाद) और जोए रूट (93 नाबाद) की जोड़ी को तोड़ नहीं पाए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अभी तक 107 रनों की साझेदारी हो चुकी है.


 


रूट ने अभी तक अपनी पारी में 144 गेंदों का सामना किया है और नौ चौके लगाए हैं. वहीं अली अभी तक 95 गेंद खेलते हुए चार चौके लगा चुके हैं.


 


रूट ने इस मैच में एशिया में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बनाया. इससे पहले उनका एशिया में सर्वाधिक स्कोर 88 रन था. इसके साथ ही उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं.


 


पहले सत्र में भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने क्रमश: दो और एक विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था.


 


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को एलिस्टर कुक (21) और पदार्पण मैच खेल रहे हासीब हमीद (31) ने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की. यह साझेदारी आगे बढ़ रही थी लेकिन जडेजा ने 47 के कुल स्कोर पर कप्तान कुक को पगबाधा आउट कर मेजबानों को पहली सफलता दिलाई.


 


कप्तान के जाने के बाद हमीद ने रूट के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े. हमीद को अश्विन ने अपना पहला शिकार बनाया. उन्होंने हमीद को 76 के कुल स्कोर पर आउट किया. रूट ने बेन डकेट (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े. डकेट भोजनकाल से पहले अंतिम गेंद पर अश्विन का दूसरा शिकार बने.


 


दूसरे सत्र में अली ने रूट का साथ थामा और भारतीय गेंदबाजों को विकेट से महरूम रखा. रूट ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया. चायकाल से एक ओवर पहले उमेश यादव की गेंद रूट के पांव पर लगी, जिस पर भारतीय टीम ने पगबाधा की अपली की जिसे मैदानी अंपायर ने नकार दिया.


 


भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस पर रिव्यू मांगा, लेकिन यह उनके खिलाफ ही गया और फैसला नहीं बदला गया.


 


गौरतलब है कि इस श्रृंखला में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की उपयोग किया जा रहा है. यह भारत में खेली जाने वाली पहली टेस्ट श्रृंखला है, जिसमें डीआरएस का प्रयोग किया जा रहा है. 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली की रील बनी चर्चा का विषय! पहले पोस्ट, फिर सेकंडों में डिलीट, बाद में फिर से किया अपलोड
विराट कोहली की रील बनी चर्चा का विषय! पहले पोस्ट, फिर सेकंडों में डिलीट, बाद में फिर से किया अपलोड
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले कीर्ति आजाद के बयान पर गौतम गंभीर का पलटवार, दिया मुंहतोड़ जवाब
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले कीर्ति आजाद के बयान पर गौतम गंभीर का पलटवार, दिया मुंहतोड़ जवाब
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया कब खेलेगी अगला इंटरनेशनल मैच? यहां जानिए तारीख 
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया कब खेलेगी अगला इंटरनेशनल मैच? यहां जानिए तारीख 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
Embed widget