एक्सप्लोरर

IND vs CAN Flood: टीम इंडिया को जहां खेलना है मैच वहां बाढ़ जैसे हालात, कनाडा से होना है मुकाबला

India vs Canada Rain: टीम इंडिया को अगला मैच कनाडा से खेलना है. यह मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में आयोजित होना है. यहां अभी काफी बारिश हुई है.

India vs Canada Rain: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में जगह बना ली है. उसने यूएसए को पिछले मैच में 7 विकेट से हरा दिया था. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सुपर 8 में जगह पक्की कर ली. भारत का अगला मैच कनाडा से है. यह मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाना है. लेकिन इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहा है. भारत-कनाडा के मैच से पहले फ्लोरिडा में भयंकर बारिश हुई है और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.

दरअसल फ्लोरिडा के मियामी में भयंकर तूफान आया है. यहां काफी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. सड़कों पर काफी पानी भर गया है. इस वजह से गाड़ियां मुश्किल से चल पा रही हैं. इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. मियामी और लॉडरहिल के बीच की दूरी करीब 47 किलोमीटर है. लिहाजा लॉडरहिल का इलाका भी प्रभावित हुआ है.

बारिश की वजह से रद्द हो सकता है मैच -

भारत और कनाडा के बीच शनिवार को मैच खेला जाना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही बाढ़ की संभावना भी जताई है. गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद शनिवार और रविवार को भी हालात ठीक होने की उम्मीद नहीं है. इसी वजह से भारत-कनाडा के मैच पर संकट के बादल हैं. टीम इंडिया सुपर-8 में जगह बना चुकी है. अगर यह मैच रद्द होता है तो उस पर कोई असर नहीं होगा.

सुपर 8 में भारत का किससे होगा मुकाबला -

टीम इंडिया को सुपर-8 में तीन मैच खेलने हैं. उसका पहला मैच 20 जून को है. वहीं दूसरा मुकाबला 22 जून को है. यह मैच एंटीगुआ में आयोजित होगा. टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है. यह मैच 24 जून को सेंट लूसिया में आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : Reasi Terror Attack: 'ऑल आईज ऑन वैष्णो देवी अटैक', टी20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने शेयर की यह पोस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget