एक्सप्लोरर

IND vs BAN 3rd ODI: ईशान के तूफान से चटगांव में आया बवंडर, भारत ने बांग्लादेश को दिया 410 रनों का लक्ष्य

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच चटगांव में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा.

India vs Bangladesh Ishan Kishan: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच चटगांव में खेला रहा है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 410 रनों का लक्ष्य दिया. टीम के लिए ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े. उन्होंने दोहरा शतक जड़ा. पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़ा. उन्होंने 113 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन और शाकिब अल हसन ने 2-2 विकेट लिए.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने 131 गेंदों का सामना करते हुए 210 रन बनाए. उनकी इस पारी में 24 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. ईशान की इस पारी की वजह से कई दिग्गजों के रिकॉर्ड टूट गए. पूर्व कप्तान कोहली भी रंग में दिखे. कोहली और ईशान के बीच 290 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने 190 गेंदों का सामना किया. कोहली ने आउट होने से पहले 91 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. 

ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन कुछ खास नहीं कर पाए. वे गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर 6 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान केएल राहुल महज 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया. वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने अहम पारियां खेलीं. सुंदर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया. अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में 20 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह भारत ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 409 रन बनाए.

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 10 ओवरों में 68 रन दिए. इबादत हुसैन ने 9 ओवरों में 80 रन लुटाए और दो विकेट लिए. तस्कीन अहमद ने 9 ओवरों में 89 रन देकर 2 विकेट लिए. मेहदी हसन ने 10 ओवरों में 76 रन देकर एक सफलता हासिल की. मुस्तफिजुर रहमान ने 10 ओवरों में 66 रन देकर एक विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें : Watch: छक्का लगाकर किंग कोहली ने पूरा किया 72वां शतक, 1214 दिनों का सूखा किया खत्म, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget