एक्सप्लोरर

भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से निराश थे शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से निराश हुए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं पाने वाले विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शिखर ने अपना दुख प्रकट किया है. धवन का कहना है कि टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर मैं निराश था लेकिन अब वह इससे आगे निकल गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुए टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए धवन ने कहा, ‘‘हां, मैं थोड़ा दुखी था लेकिन मैं आगे बढ़ गया हूं और मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हूं. मैं सकारात्मक हूं. मैं अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं. मुझे थोड़ा ब्रेक मिला है और मैं अपनी ट्रेनिंग का लुत्फ उठाऊंगा और खुद को और अधिक फिट बनाने की कोशिश करूंगा. मैं खुश हूं और जब मैं खुश होता हूं तो चीजें मेरे लिए अच्छी होती हैं.’’

दिल्ली के इस ओपनर बल्लेबाज को उम्मीद है कि भारत छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रही चार टेस्ट की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगा.

धवन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे पास सीरीज जीतने का काफी अच्छा मौका है. हमें खेल के तीनों विभागों में अच्छा पूर्ण क्रिकेट खेलना होगा फिर यह चाहे बल्लेबाजी, गेंदबाजी हो या फील्डिंग और कैचिंग भी. हमें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और फिर हमारे पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का अच्छा मौका होगा.’’

विश्व कप में अब भी छह महीने का समय बचा है लेकिन 115 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी की नजरें इस दौरान की प्रक्रिया पर टिकी हैं.

आत्मविश्वास से भरे धवन ने कहा, ‘‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा. मेरा प्रक्रिया पर बड़ा विश्वास है और जब मैं इसे सही रखता हूं तो बाकी चीजें अपने आप सही हो जाती हैं. बेशक हम विश्व कप लेकर स्वदेश जाना चाहते हैं.’’

धवन का इंग्लैंड में लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी अच्छा है और यही कारण है कि वह वहां अपनी सफलता को लेकर आश्वस्त हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इंग्लैंड में दोनों चैंपियन्स ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और अपने अनुभव के साथ मुझे विश्व कप में काफी रन बनाने और अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद है जिससे कि हम फिर विश्व कप को स्वदेश ला सकें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget