एक्सप्लोरर

India vs Australia: 71 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज़, विराट की टीम ने 2-1 से जीत रचा इतिहास

India vs Australia: 71 साल पुराना इतिहास बदलते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराकर सीरीज़ पर 2-1 से अपना कब्ज़ा जमा लिया है.

71 साल पुराना इतिहास बदलते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराकर सीरीज़ पर 2-1 से अपना कब्ज़ा जमा लिया है. 1947/48 से शुरु हुई इस सीरीज़ में पहली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है. जबकि कुल 9वीं बार भारत ये सीरीज़ जीतने में कामयाब रहा है.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच बारिश की वजह से ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 622 रन बनाए. जिसके जवाब में मेज़बान टीम फॉलो-ऑन भी नहीं बचा सकी और उनकी पहली पारी 300 रनों पर चौथे दिन सिमट गई. इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने उन्हें फिर से बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. ऐसा 30 सालों में पहली बार हुआ कि किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में फॉलो-ऑन दिया हो.

इसके बाद चौथे दिन भारतीय गेंदबाज़ सिर्फ चार ओवर ही गेंदबाज़ी कर सके और ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 6 रन बनाए थे कि बारिश और खराब रौशनी की वजह से चौथे दिन का खेल खत्म करना पड़ा. इसके बाद उम्मीद थी कि भारत मैच के आखिरी दिन मेज़बान टीम के 10 विकेट चटकाएगा और मैच अपने नाम कर लेगा. लेकिन बारिश की वजह से सीरीज़ के आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन एक गेंद का खेल भी नहीं हो सका.

जिसके बाद आखिरी निरिक्षण के बाद अंपायर्स और मैच रेफरी ने मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला कर दिया.

प्लेयर ऑफ द सीरीज़:
पूरी सीरीज़ में शानदार बल्लेबाजी के साथ 521 रन बनाने के लिए चेतेश्वर पुजारा को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने चार मैचों की इस सीरीज़ में 3 शतक और एक अर्धशतक के साथ 74.42 के औसत से इस सीरीज़ में सबसे अधिक 521 रन बनाए.

सीरीज़ का लेखाजोखा:
पहला टेस्ट: टीम इंडिया ने एडिलेड में खेले गए सीरीज़ के पहले टेस्ट को 31 रनों से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई थी.

दूसरा टेस्ट: इसके बाद पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बाज़ी पलटी और 146 रनों से जीत के साथ सीरीज़ में 1-1 की बराबरी पर आ खड़ी हुई.

तीसरा टेस्ट: लेकिन इसके बाद मेलबर्न टेस्ट से तो सीरीज़ का रुख ही बदल गया. भारत ने इस मैच को शानदार तरीके से 137 रनों से जीता और सीरीज़ जीत की उम्मीदों को पुख्ता कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget