एक्सप्लोरर

IND vs AUS T20 Series: विश्व कप फाइनल के बाद एक बार फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला, देखें सीरीज का शेड्यूल

India vs Australia T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज 23 नवंबर को होगा. भारत ने इसके लिए टीम भी घोषित कर दी है.

India vs Australia T20 Series Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद एक बार फिर से सामना होगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में आयोजित होगा.इस सीरीज के लिए भारत ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है. इसके साथ ही पूरी टीम बदल दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने इस सीरीज के अधिकतर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है.

अगर टी20 सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. यह मैच 23 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 26 नवंबर को दूसरा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. टी20 सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह मैच 28 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद चौथा मैच रायपुर में 1 दिसंबर को खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बैंगलुरु में 3 दिसंबर को खेला जाएगा.

टीम इंडिया की जिम्मेदारी इस बार युवाओं के कंधों पर होगी. टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और शिवम दुबे को टीम में जगह दी है. यशस्वी ने घरेलू मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है. वहीं तिलक वर्मा भी कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव की बात करें तो विश्व कप 2023 में कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि फिर भी टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है.

भारत की टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार

मैच तारीख वेन्यू
पहला टी20 23 नवंबर विशाखापट्टनम
दूसरा टी20 26 नवंबर तिरुवनंतपुरम
तीसरा टी20 28 नवंबर गुवाहाटी
चौथा टी20 01 दिसंबर रायपुर
पांचवां टी20 03 दिसंबर बैंगलुरु

यह भी पढ़ें : David Warner: रिटायरमेंट की अटकलों पर डेविड वॉर्नर ने लगाया विराम, वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर दिया बड़ा संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच
न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
IND vs NZ 5th T20I: भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात
भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात
पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान
पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget