एक्सप्लोरर

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया


INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

डर्बी: पहला विश्वकप खिताब जीतने से दो कदम दूर टीम इंडिया कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम आईसीसी महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के इरादे से उतरेगी.


भारत का आस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब रिकार्ड रहा है और 42 में से 34 मैचों में उसे पराजय झेलनी पड़ी है. मिताली राज की अगुवाई वाली टीम हालांकि कल उस हार का बदला चुकता करने उतरेगी.


भारत अगर कल जीतता है तो टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंच जायेगा. भारत 2005 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था जिसमें उसे आस्ट्रेलिया ने हराया था. दक्षिण अफ्रीका राउंड राबिन चरण में पांच जीत और दो हार के साथ तीसरे और आस्ट्रेलिया सात मैचों छह जीतकर दूसरे स्थान पर रहा.


यह मैच काउंटी ग्राउंड पर खेला जायेगा जहां भारत ने अपने चार ग्रुप मैच खेले हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो का आखिरी मैच शामिल था.


दूसरी ओर आस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन उसका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है.


भारतीय कप्तान मिताली ने कहा ,‘‘मुझे लगता है कि यह हमारा घरेलू मैदान है चूंकि हमने यहां चार मैच खेले हैं. ’’ भारत को इस मैच के जरिये राउंड राबिन चरण में आस्ट्रेलिया से मिली आठ विकेट से हार का बदला चुकता करने का भी मौका मिलेगा. यह करना हालांकि आसान नहीं होगा. आस्ट्रेलिया को हराने के लिये भारत को खेल के हर विभाग में उम्दा प्रदर्शन करना होगा.


आस्ट्रेलिया के खिलाफ राउंड राबिन चरण में धीमी पारी खेलनी वाली मिताली अपनी गलती सुधारना चाहेगी जबकि पूनम राउत अपना शतकीय प्रदर्शन दोहराने के इरादे से उतरेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव वाले मैच में मिताली ने शतक बनाया जबकि वेदा कृष्णामूर्ति ने 40 गेंद में 70 रन जोड़े. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 79 रन पर समेटकर 186 रन से जीत दर्ज की.


मिताली और कृष्णामूर्ति के अलावा हरमनप्रीत कौर ने भी अर्धशतक जमाया. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का खराब फार्म हालांकि चिंता का सबब है.गेंदबाजी में स्पिनरों ने प्रभावित किया है लेकिन झूलन गोस्वामी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में पदार्पण करने वाली स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 15 रन देकर पांच विकेट लिये थे.


न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली बड़ी जीत से भारत के हौसले बुलंद होंगे. मिताली ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया बेहतरीन टीम है. उसकी बल्लेबाजी में गहराई है और गेंदबाज बहुत उम्दा है. हमें मैच के दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ताकि उसे हरा सके.’’


टीमें:


भारत: मिताली राज (कप्तान ) , एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णामूर्ति , स्मृति मंधाना, मोना मेशराम, शिखा पांडे, पूनम यादव, नुजहत परवीन, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा, स्मृति मंधाना.


आस्ट्रेलिया: मेग लेनिंग ( कप्तान ), सारा एले, क्रिस्टीन बीम्स, एलेक्स ब्लैकवेल, निकोल बोल्टन, एशले गार्डनर, रशेल हेंस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, बेलिंडा वेकारेवा, एलिसे विलानी, अमांडा जेड वेलिंगटन.


मैच का समय : तीन बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव की हुई छुट्टी, टीम इंडिया को कब मिलेगा अगला टी20 कप्तान? नोट कर लें तारीख
सूर्यकुमार यादव की हुई छुट्टी, टीम इंडिया को कब मिलेगा अगला टी20 कप्तान? नोट कर लें तारीख
वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तानी, टीम से भी होंगे बाहर; आई रिपोर्ट 
वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तानी, टीम से भी होंगे बाहर
सूर्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छिनना तय! ये 3 खिलाड़ी हैं कमान संभालने के दावेदार
सूर्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छिनना तय! ये 3 खिलाड़ी हैं कमान संभालने के दावेदार
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget