एक्सप्लोरर

India vs Australia: डेब्यू टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने हासिल किए ये मुकाम

अपने पहले ही टेस्ट मैच में सिराज ने पांच विकेट झटके. इसके साथ ही पिछले सात सालों में वह डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. अपने पहले ही टेस्ट मैच में सिराज ने पांच विकेट झटके. इसके साथ ही पिछले सात सालों में वह डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए. सिराज ने दोनों पारियों में कुल 36.3 ओवर बॉलिंग करते हुए पांच विकेट हासिल किए.

सिराज ने की शमी और अश्विन की बराबरी

इसके साथ सिराज ने अपने पहले ही मैच में अपने दो दिग्गज साथियों मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है. इन दोनों बॉलर्स ने भी अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिए थे.

सिराज के पांच विकेटों में दोनों पारियों में कैमरून ग्रीन का विकेट भी शामिल है. इसके अलावा सिराज ने पहली पारी में मार्नस लाबुशेन का भी विकेट लिया था. दूसरी पारी में सिराज ने ग्रीन के अलावा ट्रेविस हेड और नाथन ल्यॉन का विकेट लिया.

सिराज से पहले नवंबर 2013 में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिए थे. शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए थे. मजेदार बात यह है कि सिराज को इस मैच में मोहम्मद शMohammad Siraj मी के चोटिल होने कारण ही मौका मिला. इससे पहले, रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में डेब्यू करते हुए दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट लिए थे.

मेलबर्न टेस्ट के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सिराज की जमकर तारीफ की. दोनों ने सिराज के जुझारूपन को विशेष तौर पर सराहा और यह भी कहा कि उमेश यादव के चोटिल होने के बाद सिराज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से उनकी कमी नहीं खेलने दी और साथ ही साथ लगातार प्रेशर बनाए रखते हुए विकेट हासिल करते रहे.

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को इस तरह मिली हार

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 195 रन बनाए थे. इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर 131 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. इसके बाद पहली पारी में फ्लॉप रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ दूसरी पारी में भी कोई कमाल नहीं कर सके और पूरी टीम 200 रन ही बना सकी. इस तरह भारत को दूसरी पारी में सिर्फ 70 रनों  का लक्ष्य मिला, जिसे उसने दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. दोनों टीमों के बीच अब चार जनवरी से कैनबरा में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में हो सकती है डेविड वॉर्नर की वापसी, कप्तान टिम पेन ने दिए संकेत

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लगा जुर्माना, टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी कटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: निर्णायक मैच आज, चिन्नास्वामी में बारिश की संभावना; समय पर हो पाएगा टॉस?
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज निर्णायक मैच आज, चिन्नास्वामी में बारिश की संभावना; समय पर हो पाएगा टॉस?
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget