एक्सप्लोरर

केएल राहुल की बल्लेबाजी से नाखुश हुए सहायक कोच संजय बांगर

India vs Australia: सहायक कोच संजय बांगर ने केेएल राहुल की बल्लेबाजी पर कहा है कि वह आउट होने के अलग-अलग तरीके ढुंढ़ता है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में नाकाम रहने वाले केएल राहुल पर सहायक कोच संजय बांगर ने अपनी नाखुशी जाहिर की है. प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में राहुल महज तीन रन बनाकर आउट हो गए थे.

राहुल के अलावा इस मैच में पांच भारतीय बल्लेबाजों ने अर्द्धशतकीय पारी खेली जिसकी बदौलत टीम ने 358 रनों का स्कोर खड़ा किया. इस मैच में राहुल खेल के पहले घंटे के अंदर खराब शॉट खेलते हुए मिड ऑफ पर लपके गये.

विराट कोहली और पृथ्वी शॉ सहित पांच भारतीय बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक जड़े जिससे बांगड़ ने इस मैच को संतोषजनक करार किया. बांगड़ ने कहा कि राहुल अब इतना अनुभवहीन खिलाड़ी नहीं रह गया है और उसे और अधिक जिम्मेदारी से खेलना चाहिए.

बांगड़ ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘वह (राहुल) पूरी तरह अच्छा दिख रहा है, आज भी ऐसा ही रहा. सिर्फ इतना है कि वह अलग अलग तरीके से आउट हो रहा है. आज भी, गेंद काफी दूर थी जब उसने इसे अपने शरीर से दूर खेलने का प्रयास किया और अपना विकेट गंवा बैठा. लेकिन हमें जो दिख रहा है, उसके हिसाब से वह गेंद अच्छी तरह खेल रहा है और फॉर्म से केवल एक अच्छी पारी दूर है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसकी काबिलियत जानते हैं और अगर वह इसे अच्छे प्रदर्शन में तब्दील करता है तो यह टीम के लिये अहम रहेगा. वह अब इतना युवा खिलाड़ी नहीं रह गया है और वह वह यहां अपने दूसरे दौरे पर आया है. वह 30 टेस्ट मैच खेल चुका है और उसके ऊपर जिम्मेदारी भी है. हम उसे इस जिम्मेदारी से खेलने की उम्मीद करेंगे कि वह टीम के लिये अपनी भूमिका अदा करे. ’’

कोच ने स्पष्ट किया कि छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के लिये सलामी जोड़ी तथा छठे नंबर के स्थान के लिये खिलाड़ी दावेदारी पेश कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि दूसरी पारी से बल्लेबाजी क्रम का संयोजन तय करने में मदद मिलेगी जिसमें शुरूआती और छठे स्थान के लिये राहुल, मुरली विजय, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी दौड़ में होंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि अभी कुछ स्थान लिये जा सकते हैं. हम बारीकी से निगाह लगाये होंगे कि दूसरी पारी कैसी रहती है और इसमें कुछ बल्लेबाज कैसे बल्लेबाजी करते हैं विशेषकर मुरली विजय और मध्यक्रम बल्लेबाज. ’’

बांगड़ ने कहा, ‘‘हम शुरूआती स्थान और छठे नंबर के स्थान के लिये खिलाड़ी चाहते हैं. अभी तक हमने इन स्थानों पर फैसला नहीं किया है. ’’

उन्होंने कहा कि दूसरे दिन का खेल संतोषजनक रहा जिसमें ज्यादातर बल्लेबाजों ने अच्छी पारियां खेलीं, हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कम अनुभवी गेंदबाजों का सामना किया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
'टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
'टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
जीजा तू काला गाने पर जमकर नाची साली, डांस वीडियो देख विराट कोहली से कनेक्ट करने लगे यूजर्स
जीजा तू काला गाने पर जमकर नाची साली, डांस वीडियो देख विराट कोहली से कनेक्ट करने लगे यूजर्स
न बुढ़ापा और न मौत... अगर इंसान अमर हो जाएं तो क्या होगा, जानें हमारा शरीर कभी क्यों नहीं हो सकता अमर?
न बुढ़ापा और न मौत... अगर इंसान अमर हो जाएं तो क्या होगा, जानें हमारा शरीर कभी क्यों नहीं हो सकता अमर?
Embed widget