एक्सप्लोरर

हर तरफ हो रही है इस ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज की चर्चा, गिलक्रिस्ट-टेलर ने भारत के खिलाफ खिलाने की मांग की

कोवस्की ने हाल ही में शेफील्ड शील्ड में लगातार दो मैचों में दोहरे शतक लगाये थे. उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 255 रन बनाने के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों की पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि उभरते हुए बल्लेबाज विल पुकोवस्की को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलेगी. उनका कहना है कि चयनकर्ता दबाव का सामना कर रहे जो बर्न्स को बाहर करने से हिचक रहे हैं. गिलक्रिस्ट ने हालांकि स्वीकार किया कि पुकोवस्की को खिलाने के ठोस कारण हैं. गिलक्रिस्ट ने कहा कि पुकोवस्की के शेफील्ड शील्ड में लगातार दो दोहरे शतक के साथ मजबूत दावा पेश किया है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पारी का आगाज करने के लिए बर्न्स और डेविड वार्नर की जांची-परखी जोड़ी पर भरोसा करने की संभावना है.

टेलर ने बांधे तारीफों के पुल

गिलक्रिस्ट ने कहा कि बर्न्स भले ही बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहा हो लेकिन टीम और चयनकर्ता वार्नर के साथ उनकी साझेदारी के महत्व को समझते हैं. पूर्व कप्तान मार्क टेलर सहित कई पूर्व खिलाड़ी भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से एडीलेड में दिन-रात्रि टेस्ट के साथ शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला की अंतिम एकादश में पुकोवस्की को जगह देने की मांग कर चुके हैं. टेलर ने कहा, ‘पुकोवस्की खुद भी कह चुके है कि वह तैयार है. उन्होंने दो दोहरे शतक लगाये है. जब वह लय में है तभी उनका चयन (अंतिम 11 में) होना चाहिए. उनके पास अगले दशक का शानदार खिलाड़ी बनने की क्षमता है.’

चयन समिति के अध्यक्ष ट्रेवर होन्स और कोच जस्टिन लैंगर ने हालांकि संकेत दिए हैं कि बर्न्स को टेस्ट टीम से बाहर करने की संभावना नहीं है. बर्न्स इस साल 11.4 के औसत से ही रन बना पाए हैं और इस दौरान सिर्फ एक बार 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे. हालांकि पिछली गर्मियों में 32 के औसत से 256 रन बनाकर वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर थे. गिलक्रिस्ट ने हालांकि कहा कि बर्न्स और पुकोवस्की को लेकर अंतिम फैसला आस्ट्रेलिया ए और भारत के बीच अगले महीने होने वाले अभ्यास मैच पर निर्भर करेगा.

सोशल मीडिया से दूर हुए विल

पुकोवस्की ने भारत के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला को लेकर तमाम हाइप और अटकलबाजियों से दूर रहने के लिये सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट बंद कर दिये हैं. पिछले कुछ साल में ऑस्ट्रेलिया के बहुत कम युवा क्रिकेटरों की इतनी चर्चा हुई है जितनी शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुकोवस्की की हो रही है. अपना ध्यान भटकने से बचाने के लिये उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह किनारा कर लिया है

पुकोवस्की और कैमरन ग्रीन समेत पांच नये खिलाड़ियों को 17 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. पुकोवस्की ने हाल ही में शेफील्ड शील्ड में लगातार दो मैचों में दोहरे शतक लगाये थे. उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 255 रन बनाने के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों की पारी खेली. सत्र की शुरूआत में टीम से बाहर के बाद भी सिर्फ तीन पारियों में 495 रन के साथ मौजूदा टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर है. पुकोवस्की 2018 में ही टेस्ट टीम में जगह बनाने के करीब थे लेकिन मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण उन्होंने खेल से ब्रेक ले लिया था.

क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर, 21 साल की उम्र में बांग्लादेशी क्रिकेटर ने किया सुसाइड

एडीलेड टेस्ट पर मंडराया कोरोना वायरस का खतरा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन क्वारंटाइन में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget