एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test: भारत के लिए आसान नहीं होगी 'गाबा' की परीक्षा, इस कारण टेंशन में हैं कप्तान रहाणे

चौथे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा, "हमें यहां खेलना पसंद है. क्योंकि यह विकेट शानदार है. मुझे पता है कि यह विकेट कैसी होगी."

IND vs AUS 4th Test: सिडनी में हार की कगार पर पहुंचकर मैच बचाने के साथ ऑस्ट्रेलिया का मानमर्दन करने वाली भारतीय टीम के सामने गाबा की जीवंत पिच पर चुनौती कड़ी होगी, क्योंकि उसके शीर्ष खिलाड़ी चोटों के कारण निर्णायक टेस्ट खेलने के लिये उपलब्ध नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिये जीत की जरूरत है, लेकिन भारत का काम ड्रॉ से भी चल जायेगा.

सिडनी में दर्द के बावजूद अपार धैर्य और जुझारूपन का प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी और ऋषभ पंत ने लाखों क्रिकेट प्रेमियों के दिल जीते. जसप्रीत बुमराह ने पेट की मांसपेशी में खिंचाव के बावजूद खेला और अंगूठा टूटा होने के बावजूद रविंद्र जडेजा उसी तरह खेलने को तैयार थे, जैसे तीन दशक पहले टूटी कलाई के साथ मैल्कम मार्शल खेले थे.

भारतीय टीम ने हर आक्रमण का माकूल जवाब दिया. चाहे वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की ओर से हो या दर्शक दीर्घा में बैठकर नस्लीय टिप्पणियां कर रहे दर्शकों की ओर से या स्टम्प के पीछे अपशब्दों की बौछार करने वाले खिलाड़ी से. नई भारतीय टीम हर तरह की प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करने के लिये तैयार है और यही वजह है कि नियमित कप्तान विराट कोहली को इस पर नाज है. अब इस टीम को नये दशक के पहले टेस्ट में ऐसे मैदान पर खेलना है जहां ऑस्ट्रेलिया 1988 से नहीं हारा है.

टीम में जडेजा और बुमराह नहीं है और विकेट काफी कठिन है. वहीं मयंक अग्रवाल नेट अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए और अश्विन कमर के दर्द से जूझ रहे हैं. बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हम इस पर कल फैसला लेंगे. मेडिकल टीम चोटिल खिलाड़ियों के साथ काम कर रही है. बुमराह फिट होगा तो खेलेगा, नहीं होगा तो बाहर रहेगा."

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन इस बात से खुश होंगे कि निर्णायक टेस्ट गाबा पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी विल पुकोवस्की चोट के कारण बाहर हैं, जिनकी जगह मार्कस हैरिस ने ली है. पेन ने कहा, "हमें यहां खेलना पसंद है. क्योंकि यह विकेट शानदार है. मुझे पता है कि यह विकेट कैसी होगी."

उन्होंने परोक्ष रूप से भारतीय टीम को चेतावनी दी है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी की त्रिमूर्ति अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा इस चुनौती का सामना करने को तत्पर होंगे. सिडनी के संकटमोचक विहारी टीम में नहीं है, लेकिन उन्होंने एक मिसाल कायम की है और पंत से उसी प्रदर्शन के दोहराव की उम्मीद होगी.

भारतीय खेमा पांच की बजाय चार गेंदबाजों के साथ उतर सकता है. अग्रवाल के फिट होने पर वह तीसरे नंबर पर उतरेंगे जबकि रोहित और शुभमन गिल पारी का आगाज करेंगे. उसके बाद पुजारा और रहाणे आयेंगे. रविंद्र जडेजा की जगह पृथ्वी शॉ या रिद्धिमान साहा नहीं ले सकते. लेकिन हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर के नाम पर विचार हो रहा है.

गेंदबाजी चिंता का सबब है क्योंकि नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज को कुल जमा तीन टेस्ट का अनुभव है. शार्दुल ठाकुर ने दो साल पहले अपने पहले टेस्ट में 10 गेंद डाली थी. राठौड़ ने बुमराह को लेकर तस्वीर साफ नहीं करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सोच में डाल दिया है, लेकिन सभी को पता है कि यह तेज गेंदबाज खेलने की स्थिति में नहीं है. रहाणे के रणबांकुरे इतिहास रचने की दहलीज पर है और तमाम विषमताओं के बावजूद आसानी से घुटने टेकने वालों में से कतई नहीं हैं. इसका अहसास मेजबान टीम को बखूबी है.

टीमें:

भारत- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, रिद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर.

ऑस्ट्रेलिया- टिम पेन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन ल्योन और जोश हेजलवुड.

इसे भी पढ़ें- 

IND vs AUS 4th Test, Match Preview: चौथे टेस्ट में इन बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS 4th test: जसप्रीत बुमराह ब्रिस्बेन टेस्ट खेलेंगे या नहीं? बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget