एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsAUS: लंच से ठीक पहले पुजारा के विकेट से सेशन जीत से चूकी टीम इंडिया

 


 


 


LUNCH INDvsAUS: लंच से ठीक पहले पुजारा के विकेट से सेशन जीत से चूकी टीम इंडिया

नई दिल्ली/बेंगलुरू: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन टीम इंडिया पहले सेशन में 2 विकेट गंवाकर उस मौके का पूरा फायदा नहीं उठा पाई. पहले सेशन के अंत तक टीम इंडिया ने 72 रन बनाकर 2 विकेट गंवा दिए हैं. शुरूआत में अभिनव मुकुंद और लंच से ठीक पहले चेतेश्वर पुजारा का अहम विकेट गंवाना टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.


 


हालांकि केएल राहुल 48 रन बनाकर एक छोर पर खूंटा गाढ़े खड़े हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और नेथन लायन ने 1-1 विकेट चटकाया. अब भारतीय टीम का सारा दारोमदार केएल राहुल समेत मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ों पर है.  


 


इससे पहले भारत ने आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पुणे में खेले गए पहले मैच में भारत को 333 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में उसकी कोशिश चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी की है. वहीं आस्ट्रेलिया इस मैच को जीत कर अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगा.


 


आस्ट्रेलिया अगर यह मैच जीत जाता है तो वह किसी भी स्थिति में श्रृंखला नहीं हारेगा और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी उसी के पास रहेगी.


 


भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी. सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के कंधे में चोट है इसलिए उनकी जगह अभिनव मुकुंद को टीम में जगह मिली है जो कि शून्य पर ही आउट हो गए. मुकुंद साढ़े पांच साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. हरफनमौला खिलाड़ी जयंत यादव की जगह इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर को इस मैच में मौका दिया गया है.


 


आस्ट्रेलिया टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget