एक्सप्लोरर

India vs Australia 2nd Test, Day 3: 283 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, ऑस्ट्रेलिया को मिला 43 रनों की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम लंच ब्रेक के बाद 283 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली (123) के शतक के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम अपनी पहली पारी में 283 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे और इस लिहाज से उसके पास अब 43 रन की बढ़त है.

भारत ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 172 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन के पहले ही ओवर में उसे पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे (51) का विकेट गंवाना पड़ा. रहाणे ने 105 गेंदें खेली जिसमें छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया.

रहाणे के आउट हाने के बाद कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक पूरा किया. उन्होंने शतक लगाने के बाद हाथ से इशारा किया कि वह नहीं उनका बल्ला बोल रहा है.

इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सचिन तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

लेकिन उनका यह बल्ला ज्यादा देर तक नहीं बोल सका और वह अपने निजी स्कोर में 23 रन और जोड़ने के बाद पैट कमिंस की गेंद पर पीटर हैंडसकोंब के हाथों कैच आउट हुए. हालांकि कोहली कैच संदेह के घेरे में था लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया.

कोहली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई . कप्तान कोहली ने 257 गेंदों का सामना किया है और जिसमें 13 चौके और एक छक्का लगाया.

रहाणे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी ने 20 और मोहम्मद शमी खाता खोले बिना आउट हुए. शमी के आउट होते ही लंच की घोषणा कर दी गई.

भारत ने तीसरे दिन के पहले सेशन में 80 रन बनाए लेकिन चार विकेट भी गंवाए.

लंच के बाद बल्लेबाजी करने आए ईशांत शर्मा केवल एक रन ही बनाकर चलते बने. वह आठवें बल्लेबाज के रूप में विकेट टीम के 254 के स्कोर पर आउट हुए.

इस बीच ऋषभ पंत ने नाथन लायन के खिलाफ कुछ आक्रामक शॉट जरूर खेले लेकिन वह आखिरकार लायन का ही शिकार बने. पंत ने 50 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन का स्कोर किया. पंत नौंवें बल्लेबाज के रूप में प्वेलियन लौटे.

पंत के आउट होते ही भारत की पहली पारी 283 रन पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह (4) आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उमेश यादव चार रन बनाकर नाबाद रहे.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लायन ने 67 रन पर पांच विकेट लिए. टेस्ट में उन्होंने 14वीं बार पांच विकेट लिए है. उनके अलावा जोश हेजलवुड ने 66 रन पर दो विकेट, मिशेल स्टार्क ने 79 रन पर दो विकेट और पैट कमिंस ने 60 रन पर एक विकेट अपने नाम किया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget