एक्सप्लोरर

Watch: पर्थ टेस्ट में दिखा गजब का नजारा, नाथन ल्योन ने ऋषभ पंत से पूछा- IPL में किस टीम में जाओगे, फिर...

IND vs AUS 1st Test: पर्थ स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट के पहले दिन गजब का नजारा देखने को मिला. इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Nathan Lyon, Rishabh Pant Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. हालांकि, मैच में एक गजब का नजारा भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, जब ऋषभ पंत बैटिंग करने उतरे तो ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन उनकी तरफ दौड़ते हुए आते हैं और कहते हैं, हे पंत, आईपीएल 2025 की ऑक्शन में कौन सी टीम? पंत हंसते हैं और फिर जवाब देते हैं नो आइडिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. 

ऋषभ पंत ने खेली 37 रनों की पारी 

यशस्वी जायसवाल पहली पारी में खाता नहीं खोल सके. उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया. इसके बाद तीन नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल भी जीरो पर पवेलियन लौट गए. चार नंबर पर बैटिंग करने आए विराट कोहली भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. वह पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे. विराट को जोश हेजलवुड ने उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया. 

कप्तान रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल 74 गेंद में 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. फिर ध्रुव जुरेल 11 और वाशिंगटन सुंदर चार रन बनाकर आउट हुए. 73 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत और नितीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभाला. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की. पंत 78 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. 

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम का स्कोर 8 विकेट पर 129 रन है. नितीश कुमार रेड्डी 28 रनों पर खेल रहे हैं. यह उनका डेब्यू टेस्ट है. उनके साथ कप्तान जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं, जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget