एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के 260 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने गंवाए 3 विकेट

 


 


 


LUNCH INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के 260 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने गंवाए 3 विकेट

पुणे: महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर 260 रन के जवाब में अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. भारत ने दूसरे दिन के पहले सत्र में भोजनकाल तक 70 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. टीम की ओर से लोकेश राहुल 47 और अजिंक्य रहाणे 6 रन बनाकर नाबाद हैं.


 


भारतीय टीम को दिन का पहला झटका मुरली विजय (10) के रूप में लगा. उन्हें जोश हेजलवुड ने मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट किया. इसके बाद राहुल का साथ देने आए चेतेश्वर पुजारा (6) को मिशेल स्टार्क ने पिच पर टिकने नहीं दिया और 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर वेड के हाथों कैच आउट कर टीम का दूसरा विकेट गिराया.


 


स्टार्क ने पुजारा के आउट होने के बाद भारतीय पारी को आगे बढ़ाने आए कप्तान विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और हैंड्स्कॉम्ब के हाथों कैच आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया. कोहली जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 44 था.


 


इसके बाद राहुल और रहाणे ने भोजनकाल तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और टीम के स्कोर को 44 से 70 रनों तक पहुंचाया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 रन जोड़ लिए हैं.


 


आस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने दो, जबकि हेजलवुड ने एक विकेट लिया.


 


इससे पहले, दूसरे दिन गुरुवार को अपने स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 256 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया टीम के लिए स्टार्क सिर्फ पांच गेंद ही खेल पाए और आउट हो गए. उन्होंने दिन की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सीमा रेखा पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में 63 गेंदें खेलते हुए छह चौके तथा तीन छक्के लगाए.


 


जोस हेजलवुड एक रन पर नाबाद लौटे और इसी के साथ आस्ट्रेलिया की पहली पारी समाप्त हो गई.


 


भारत के लिए आस्ट्रेलिया की पहली पारी में उमेश यादव ने चार, अश्विन ने तीन, जडेजा ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट लिया.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget