एक्सप्लोरर

इशांत-अश्विन के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का चयन

फिटनेस टेस्ट के बाद इशांत-अश्विन का वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने पर होगा फैसला.

इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शनिवार को फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेंगे. इस फिटनेस टेस्ट के बाद चयनकर्ता चार अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके खेलने पर फैसला लेंगे.

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अश्विन ग्रोइन चोट के लिये एनसीए में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. ईशांत के भी वहीं जाने की उम्मीद है. इसलिये 29 सितंबर फिटनेस टेस्ट कराए जाएंगे. अगर एनसीए के फिजियो और ट्रेनर फिटनेस टेस्ट से पहले इन दोनों की फिटनेस को हरी झंडी दे देते हैं तो चयनकर्ता एक दिन पहले भी टीम की घोषणा कर सकते हैं. ’’

चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और उनके साथी देवांग गांधी ने प्रस्तावित चयन बैठक के रद्द होने के बाद बुधवार को दिल्ली के होटल में मुलाकात की और टेस्ट सीरीज के लिये शुरूआती सूची तैयार की.

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह पहले तय कर दी गयी थी लेकिन पांच चयनकर्ताओं का कार्यक्रम अलग अलग था क्योंकि सरनदीप सिंह दुबई में हैं जबकि दो अन्य जतिन परांजपे और गगन खोडा विभिन्न स्थलों पर हजारे ट्रॉफी के मैच देख रहे हैं. इसलिये फैसला किया गया कि यह अनौपचारिक बैठक होगी जिसमें चयनकर्ता परिस्थिति का जायजा लेंगे. ’’

कुछ विषय ऐसे भी हैं जिससे चयनकर्ताओं को अब भी जूझना पड़ रहा है विशेषकर 15 खिलाड़ियों की टीम में ओपनर बल्लेबाजी स्थान पर और विशेषज्ञ स्पिनर पर.

उन्होंने कहा, ‘‘चयन समिति का उद्देश्य सीरीज के लिये ऐसी टीम चुनने का है जो ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली टीम के हुबहू संयोजन वाली हो. और या फिर ऐसा हो, जब टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी तो बस एक या दो खिलाड़ियों को 15 की टीम में शामिल किया जाये. ’’

अब तक देखा जाये तो इंग्लैंड टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद भी शिखर धवन टीम मैनेजमेंट के पसंदीदा बने रहेंगे. चयनकर्ताओं के लिये पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को शामिल करना चुनौती होगी.

चयन समिति स्पिनरों की पसंद पर बहस कर सकती है. अश्विन अगर नहीं खेलते हैं तो टीम मैनेजमेंट के पास विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल का नाम होगा. भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ दिन पहले कहा था कि हरियाणा के इस लेग स्पिनर को लाल गेंद से क्रिकेट के लिये तैयार होने के लिये अभी कुछ मैचों की जरूरत है.

ऐसे में टीम मैनेजमेंट के करीबी सूत्र ने कहा कि वेस्टइंडीज चहल के लिये टेस्ट में मौका देने के लिये अच्छा प्रतिद्वंद्वी हो सकता है और अच्छे प्रदर्शन से उनकी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये उम्मीदवारी बढ़ेगी ही. हालांकि अगर अश्विन फिट घोषित होते हैं तो चहल को इंतजार करना पड़ सकता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget