एक्सप्लोरर

INDvSA: दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक सीरीज़ जीत के साथ नंबर वन बना भारत

रोहित शर्मा की शतकीय पारी, कुलदीप की शानदार गेंदबाज़ी और हार्दिक के बेहतरीन खेल की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर इतिहास रच दिया है. 6 मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से शिकस्त देकर मेज़बान की धरती पर अपनी पहली सीरीज़ जीत दर्ज कर ली है.

नई दिल्ली/पोर्ट एलिज़ाबेथ: रोहित शर्मा की शतकीय पारी, कुलदीप की शानदार गेंदबाज़ी और हार्दिक के बेहतरीन खेल की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर इतिहास रच दिया है. 6 मैचों की वनडे सीरीज़ के पांचवे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से शिकस्त देकर मेज़बान की धरती पर अपनी पहली सीरीज़ जीत दर्ज कर ली है.

बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पोर्ट एलिजाबेथ में बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. पांड्या के शुरुआती झटकों और टर्निंग प्वाइंट रन आउट के बाद अंत में कुलदीप यादव (57 रन पर 4 विकेट) ने चार विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का पुलिंदा 201 रनों पर बांध दिया.

पहले तीन वनडे में जीत के बाद चौथे मुकाबले में भारत को हार मिली लेकिन अब छठे और अंतिम मुकाबले से पहले सीरीज भारत के नाम हो चुकी है.

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया एक बेहतरीन शुरुआत के बाद अंत में सात विकेट पर 274 रन ही बना सकी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने फॉर्म में लौटते हुए शानदार 115 रनों की पारी खेली. भारत के स्कोर को देखने के बाद लग रहा था कि वो तकरीबन 50 रन कम है.

275 के लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका ने भी जोरदार शुरुआत की लेकिन इसके बाद 13 रनों के अंदर तीन विकेट गिरने के कारण मेज़बान टीम संकट में आ गई. अमला और कप्तान एडिन मार्कराम (32) ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े. इस बीच मार्कराम को एक जीवनदान मिला जब श्रेयस अय्यर ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उनका कैच छोड़ा. हालांकि वह इसका फायदा नहीं उठा सके और बुमराह ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया.

अगले ओवर में हार्दिक पांड्या ने 55 के कुल स्कोर पर ज्यां पॉल ड्यू्मिनी (1) को पवेलियन भेज दिया. मेजबान टीम के सबसे अहम बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स छह के निजी स्कोर पर पांड्या की गेंद पर विकेट के पीछे धौनी के हाथों लपके गए. उनका विकेट 65 के कुल स्कोर पर गिरा.

यहां से अमला और पिछले मैच के हीरो रहे डेविड मिलर (36) ने टीम को संभालने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़े, लेकिन युजवेंद्र चहल की फिरकी ने मिलर के विकेट उखाड़ भारत को जरूरी सफलता दिलाई. अमला की संघर्षपूर्ण पारी का अंत पांड्या ने सीधी थ्रो के साथ किया. अमला ने 92 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए. अमला का विकेट 166 के कुल स्कोर पर गिरा. उनके स्थान पर आए आंदिले फेहुलकवायो को कुलदीप ने बोल्ड कर मेजबान टीम को छठा झटका दिया.

पिछले मैच में मिलर के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाने वाले हेइनरिक हालांकि एक छोर से रन बना रहे थे. इसी बीच कुलदीप ने कागिसो राबादा (3) को आउट कर मेजबान टीम को सातवां झटका दिया. कुलदीप ने क्लासेन को धौनी के हाथों स्टम्पिंग करा उनकी 42 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की मदद से बनाए गए 39 रनों की पारी का अंत किया.

यहां से मेजबानों की हार तय हो गई थी. तबरेज शम्सी को कुलदीप ने खाता भी नहीं खोलने दिया और दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका दिया. युजवेंद्र चहल ने मोर्न मोर्कल (1) को पगबाधा आउट कर अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगाई. अंत में विरोधी टीम 42.2 ओवर में 201 रन पर ही सिमट गई. इस जीत के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका से नंबर वन की कुर्सी भी छीन ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget