एक्सप्लोरर

Asian Cup 2023 में भारतीय फुटबॉल टीम की जगह हुई पक्की, फिलीस्तीन-फिलीपींस मैच के नतीजे ने दिलाया टिकट

Asian Cup 2023 Qualifiers: एशियन कप 2023 के एक क्वालीफायर मैच में फिलीस्तीन ने फिलीपींस को हरा दिया. इस मैच के नतीजे से भारतीय फुटबॉल टीम को 2023 में होने वाले एशियन कप में जगह मिल गई.

India in Asian Cup 2023: भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team) को 2023 में होने वाले एशियन कप (Asian Cup 2023) का टिकट मिल गया है. भारतीय टीम को आज हांगकांग (Hong Kong) के खिलाफ एशियन कप क्वालीफायर्स का आखिरी मैच खेलना था लेकिन इस मैच के पहले ही उसे एशिया के इस सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में जगह मिल गई है. 

एशियन कप में कैसे पहुंची भारतीय टीम? 
एशियन कप में 13 टीमें पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं जबकि 11 स्थानों के लिए क्वालीफायर मैच खेले जा रहे हैं. इसके लिए 6 ग्रुप में चार-चार टीमें बांटी गई थीं. सभी 6 ग्रुप की विजेता टीम और दूसरे स्थान पर रहने वाली बेस्ट 5 टीमों को एशियन कप के लिए चुना जाना था. भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप-डी में 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. आज ग्रुप-बी के सभी मुकाबले खत्म हुए और इस ग्रुप में फिलीपींस की टीम 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. यानी वह दूसरे नंबर की बेस्ट-5 टीमों में जगह नहीं बना पाई और एशियन कप की दौड़ से बाहर हो गई. इसीलिए भारत समेत अन्य ग्रुपों की पहले और दूसरे नंबर की टीमों को सीधे एशियन कप की एंट्री मिल गई.

ग्रुप-डी के दोनों मुकाबलों में विजय रही थी भारतीय टीम
एशियन कप 2023 के फाइनल क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबलों में भारत की टीम हांगकांग, अफगानिस्तान और कंबोडिया के साथ ग्रुप-डी में थी. इस ग्रुप के शुरुआती दोनों मुकाबले भारत ने जीते. सबसे पहले भारतीय टीम ने कंबोडिया को 2-0 से हराया और बाद में अफगानिस्तान को 2-1 से शिकस्त दी. हांगकांग से उसका मुकाबला आज (14 जून) शाम को होना है. हालांकि इससे पहले ही भारत ने अपनी एशियन कप की टिकट पक्की कर ली है.

पांचवीं बार एशियन कप में पहुंची भारतीय टीम 
भारतीय टीम इससे पहले 1964, 1984, 2011 और 2019 में भी एशियन कप खेल चुकी है. यह पांचवी बार है जब भारत को फुटबॉल के इस बड़े एशियाई टूर्नामेंट में जगह मिली है. इसके साथ ही यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने लगातार दो बार एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया है.

यह भी पढ़ें..

Watch: फुटबॉल मैच में चल गए लात-घूंसे, वायरल हो रहा भारत-अफगान मुकाबले का यह वीडियो  

Manpreet Kaur: चार साल के डोपिंग बैन के बाद मनप्रीत कौर की दमदार वापसी, गोला फेंक में तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget